मामा शिवराज सिंह बने दादा, बड़ी बहू अमानत ने दिया बेटी को जन्म, रखा अनोखा नाम

Published : Jan 21, 2026, 07:51 PM ISTUpdated : Jan 21, 2026, 07:53 PM IST

Shivraj Singh Chouhan Becomes Grandfather : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं तो वहीं उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पिता और बहू अमानत मां बनी हैं। यानि शिवराज सिंह की बड़ी बहू ने एक बेटी को दिल्ली में जन्म दिया है। 

PREV
15

शिवराज सिंह चौहान बने दादा 

मामा के नाम से फेमस मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब दादा बन गए हैं। क्योकि उनके घर एक नन्हीं परी आई है, यानि बड़ी बहू अमानत ने एक क्यूट बेबी को जन्म दिया है। शिवराज सिंह ने इस खुशखबरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट भी किया है। साथ ही अपनी पोती का स्वागत करते हुए बताया है कि वह किस नाम से जानी जाएगी।

25

कार्तिकेय पिता तो अमानत बनीं मां

शिवराज सिंह चौहान ने इस मार्मिक क्षण का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची।अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।

35

शिवराज के घर आई तीसरी बेटी

शिवराज सिंह चौहान ने आगे पोस्ट करते हुए लिखा- 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । अब 2026 में फिर एक बेट का शुभ आगमन हुआ।

45

शिवराज सिंह चौहान ने पोती का क्या नाम रखा 

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत ने बुधवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस नन्हीं परी का नाम 'इला' रखा है।

55

कार्तिकेय और अमानत की पिछले साल हुई थी शादी

बता दें कि कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च 2025 को राजस्थान के जोधपुर में काफी धूमधाम से हुई थी। अमानत देश-विदेश की जानी मानी फुटवियर ब्रांड 'लिबर्टी शूज' के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल की बेटी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories