UP का साइको किलर : आइसक्रीम वाले का सिर धड़ से किया अलग, फिर खोफड़ी को चूल्हे पर पकाने लगा

Published : Mar 29, 2026, 03:04 PM IST
Psycho Killer

सार

Shocking Crime UP : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 50 साल के साइको युवक ने गांव में आइसक्रीम बेचने आए युवक की जरा सी बात पर हत्या कर दी। फिर सिर को धड़ से अलग करके अपने घर लेकर गया। जहां उसने खोफड़ी को चूल्हे पर सब्जी की तरह पकाया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जो मामला सामने आया है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जहां जरा सी बात पर एक साइको किलर ने जिस हैवानियत को अंजाम दिया है, उसे देककर तो पुलिसवालों का भी कलेजा कांप गया। आरोपी ने एक आइसक्रीम बेचने वाले युवक की सिर काटकर निर्मम हत्या कर दी। वह यहीं नहीं रुका, इसके बाद आरोपी सिर को अपने घर ले गया और वहां चूल्हे पर कढ़ाई चढ़ाकर उसका सब्जी की तरह पका दिया।

हंसिए से सब्जी की तरह काट दी गर्दन

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना बारांबकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके की है। जहां शनिवार को बबलू राजभर (26) नाम का युवक 12 साल के चचेरे भाई नीरज के साथ गांव में आइसक्रीम बेचने के लिए आया था। लेकिन गांव के रहने वाले शंकर यादव (50) ने उससे आइसक्रीम मागी तो बबलू ने उसे दी, लेकिन जब उसने पैसा मागें तो युवक विवाद करने लगा। उसका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी घर से धारदार हथियार (हंसिया) लेकर आया और उसकी गर्दन पर कई वार सिर को धड़ से अलग कर दिया।

खोफड़ी को भरते की तरह चूल्हे पर पकाया

इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। इस जघन्य वारदात को देखकर मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। आरोपी हत्या के बाद बबलू के सिर को घर ले गया और जल रहे चूल्हे में उसे भूंजने लगा। कुछ देर बाद खबर लगती ही पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि शंकर की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे घर से निकाल दिया है। वह खेत पर रहता है। इससे पहले भी वह अपराध की घटनाओं में जेल जा चुका है। वहीं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

तीन दिन पहले ही उसने आइसक्रीम बेचना शुरू किया था

बता दें कि मृतक बबलू राजभर (26) ने तीन दिन पहले ही साइकिल पर आइसक्रीम का डिब्बा रखकर बेचने का काम शुरू किया था। वह अपने 12 साल के चचेरे भाई नीरज के साथ गांव में बर्फ बेचने आया था। बबलू के चार भाई और 4 बहने थीं। बताया जाता है कि वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसने गर्मी के सीजन के चलते आइसक्रीम का काम शुरू किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि यह काम उसकी सांसे थमा देगा।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Board 10th Toppers की किस्मत चमकी, 2 लाख कैश, लैपटॉप और हर महीने स्कॉलरशिप
BSEB 10th Result 2026: किन टॉपर्स को मिलेगा ₹2,000/माह-कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट? सब कुछ जानें यहां