
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में करीब कई दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। यूपी STF और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी पकड़ा गया है। श्रद्धा की तलाश के दौरान आगरा के एक होटल में उसके करीब 24 घंटे रुकने की जानकारी सामने आई थी।
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार करने की कार्रवाई में लखनऊ कमिश्नरेट और वाराणसी STF यूनिट की टीमें शामिल रहीं। शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा को मुख्य आरोपी बताया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से पहले उसकी लोकेशन आगरा में मिली थी। वहां से निकलने के बाद वह कहां-कहां गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही थी। अब नागपुर में गिरफ्तारी के बाद जांच की दिशा में अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: व्यूज के लिए हुई थी सगाई? 75 साल के दूल्हे की असली बेटी ने खोल दी पोल!
पुलिस की तलाश के दौरान श्रद्धा के आगरा पहुंचने का खुलासा हुआ था। जानकारी के अनुसार, वह 17 अक्टूबर की सुबह ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल पहुंची और करीब 24 घंटे बाद 18 अक्टूबर की सुबह वहां से निकल गई। होटल के CCTV में उसके साथ एक युवक और युवती नजर आए थे। दो कमरों की बुकिंग और रजिस्टर में दर्ज युवक के नाम समेत कई जानकारियां जांच का हिस्सा बनी थीं। उस वक्त STF और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीमें होटल पहुंचीं, लेकिन श्रद्धा और उसके साथी वहां से जा चुके थे।
यह मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट से जुड़ा है। 9 अक्टूबर 2026 को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी।
जांच के दौरान लिव-इन पार्टनर और मॉडल-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपी बनाया गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब नागपुर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की घटनाओं, फरारी और उसके साथ पकड़े गए लोगों की भूमिका से जुड़े सवालों के जवाब तलाशेगी। मामले में आरोपों और घटनाक्रम पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा दुबे केस में आगरा कनेक्शन! होटल रजिस्टर, CCTV और गाड़ियों से मिले अहम सुराग
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।