भारतीय महिला ने शेयर किया सिंगापुर का वीडियो, बस ड्राइवर की दरियादिली देख लोग भावुक

Published : Mar 07, 2026, 05:51 PM IST
भारतीय महिला ने शेयर किया सिंगापुर का वीडियो, बस ड्राइवर की दरियादिली देख लोग भावुक

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस ड्राइवर गाड़ी रोककर व्हीलचेयर पर बैठे यात्री को सुरक्षित उतरने में मदद कर रहा है। ये वीडियो सिंगापुर का है, जिसे स्नेहा नाम की एक भारतीय महिला ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सिंगापुर से सामने आया है, जो वहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम और कर्मचारियों की दरियादिली को दिखाता है। सिंगापुर में रहने वाली स्नेहा नाम की एक भारतीय महिला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्नेहा के शेयर किए गए वीडियो में एक बस ड्राइवर अपनी ड्यूटी के दौरान बस रोकता है, नीचे उतरता है और व्हीलचेयर पर बैठे एक यात्री को बस से सुरक्षित उतरने में मदद करता है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच किसी दूसरे की सुरक्षा के लिए ड्राइवर का इस तरह समय निकालना लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर इस ड्राइवर की खूब तारीफ हो रही है।

स्नेहा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "सिंगापुर में बस ड्राइवर गाड़ी रोककर नीचे उतरते हैं और बुजुर्गों और व्हीलचेयर वालों को सुरक्षित उतरने में मदद करते हैं। इस तरह के दयालु काम ही किसी देश को बनाते हैं।"

 

 

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। "सिंगापुर हर दिन मुझे हैरान करता है" कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो पर कई लोगों ने अपने ऐसे ही अनुभव भी बांटे। एक यूजर ने लिखा, "यह सच है, मैंने खुद ऐसा देखा है।" एक और ने कमेंट किया, "इंटरनेट पर यह सबसे अच्छा वीडियो है।" कई लोगों ने यह भी लिखा कि "इसी तरह के बर्ताव की वजह से सिंगापुर उनका पसंदीदा देश है।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान बना 'डिजिटल कब्रिस्तान'! 8 दिन-1332 मौत और...'रेड क्रिसेंट' की सबसे SHOCKING रिपोर्ट
'भैया मुझे छोड़ दो', चीखती रही छात्रा! कोयंबटूर गैंगरेप के इन 3 दरिंदों को मौत तक जेल की सजा