पुलिस के सामने रेत दिया खुद का गला! सीतापुर की ये घटना सुन सर पकड़ लेंगे आप!

Published : Aug 24, 2026, 07:54 PM IST
Sitapur Firecracker Dispute Reaches Police Station Youth Injures Himself With Blade

सार

सीतापुर के महमूदाबाद में छठी कार्यक्रम के दौरान पटाखे की चिंगारी से शुरू हुआ विवाद थाने पहुंच गया। कार्रवाई की आशंका के बीच युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीतापुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। लेकिन वहां मामला अचानक उस वक्त गंभीर हो गया, जब कार्रवाई की आशंका के बीच एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

छठी के कार्यक्रम में पटाखे से शुरू हुआ विवाद

मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीपुर वार्ड का है। जानकारी के मुताबिक, राहुल के घर में छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देर रात कार्यक्रम के दौरान प्रदीप पटाखे चला रहा था। इसी बीच पटाखे की चिंगारी पड़ोस में रहने वाले संतराम की बेटी के सिर पर जा लगी। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर को मिली पहली Electric AC डबल डेकर बस, इस रूट पर होगा ट्रायल

मुकदमे की बात सामने आते ही थाने में हड़कंप

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद संतराम का परिवार शिकायत लेकर महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने राहुल को भी थाने बुलाया। वहां उसे जब पता चला कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है, तो उसने कथित तौर पर छोटे ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया।

हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार किया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पटाखे की चिंगारी से शुरू हुआ विवाद किस तरह थाने तक पहुंचा और इसके बाद युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: एस. जयशंकर-पुतिन की मुलाकात में उठा ये अहम मुद्दा, BRICS से पहले क्यों बढ़ी हलचल?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

फिर से आंदोलन की तैयारी में है CJP, अभिजीत दीपके ने राज्य सरकारों से पूछ लिए ये सवाल
एस. जयशंकर-पुतिन की मुलाकात में उठा ये अहम मुद्दा, BRICS से पहले क्यों बढ़ी हलचल?