“न आगे रास्ता, न पीछे…” 5 घंटे मुंबई के जाम में फंसी ये एक्ट्रेस, VIDEO में भड़की, कहा...

Published : Apr 30, 2026, 03:05 PM IST
Sonali Kulkarni Stuck in Massive Mumbai Traffic Jam for 5 Hours on Mankhurd Bridge Shares Disturbing Video

सार

Sonali Kulkarni Stuck in Massive Mumbai Traffic Jam: मुंबई के मानखुर्द ब्रिज पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी बताई। क्रेन हादसे के कारण लगा लंबा जाम, लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा।

Sonali Kulkarni Traffic Jam Viral Video: मुंबई की रफ्तार को अक्सर “सिटी दैट नेवर स्टॉप्स” कहा जाता है, लेकिन हकीकत यह भी है कि यही शहर कई बार घंटों तक ठहर जाता है। खासकर बारिश, निर्माण कार्य और अचानक हुए हादसे इस रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं। इस बार इस ठहराव का सामना आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी को भी करना पड़ा, जिन्होंने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा कर सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।

मानखुर्द में 5 घंटे तक फंसी रहीं सोनाली कुलकर्णी

मंगलवार रात मुंबई से पुणे जाते समय सोनाली कुलकर्णी को मानखुर्द ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि वह करीब 5 घंटे तक एक ही जगह पर फंसी रहीं। वीडियो में उन्होंने कहा कि न आगे जाने का रास्ता था और न ही पीछे लौटने का विकल्प। चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें थीं और स्थिति इतनी गंभीर थी कि ट्रैफिक कंट्रोल टीम भी स्पष्ट समय नहीं बता पा रही थी कि जाम कब खुलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें: इससे दुश्मनों को आ जाएगा 'हॉर्ट अटैक': ट्रंप के शांति प्रस्ताव ठुकराते ही ईरान का नए हथियार का दावा

“डरावना अनुभव था”-एक्ट्रेस

सोनाली ने वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार 5 घंटे तक एक ही जगह पर फंसे रहना बेहद डरावना अनुभव है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कम से कम यात्रियों को स्थिति की सही जानकारी दी जाए, ताकि लोग मानसिक रूप से तैयार रह सकें या वैकल्पिक रास्ता चुन सकें।

आखिर क्यों लगा इतना लंबा जाम?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मानखुर्द के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। प्रशासन द्वारा उस गिरे हुए हिस्से को हटाने का काम जारी था, जिसके चलते सड़क पूरी तरह प्रभावित हो गई और देखते ही देखते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोनाली कुलकर्णी के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आम लोगों का गुस्सा भी सामने आया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन हर बार प्रशासन की तैयारी अधूरी ही नजर आती है। लोगों का कहना है कि मुंबई में ट्रैफिक मैनेजमेंट अब एक बड़ी चुनौती बन चुका है, खासकर उन इलाकों में जहां लगातार निर्माण कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्लैक स्पॉट: रफ्तार को शौक समझने वाले लोग जरा ये Video गौर से देख लें! छूट जाएगा पसीना

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल दहला देने वाला वीडियो: मासूम को बचाने के लिए बेटै के ऊपर लेट गया बाप, गुजर गए 8 डिब्बे और फिर...
हिमाचल ब्लैक स्पॉट: रफ्तार को शौक समझने वाले लोग जरा ये Video गौर से देख लें! छूट जाएगा पसीना