
Spain Ceuta Crisis: उत्तरी अफ्रीका के तट पर बसे स्पेन के एक छोटे से एक्सक्लेव (इलाके) सेउटा (Ceuta) में गुरुवार को जो कुछ भी हुआ, उसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। मोरक्को की सीमा से अचानक उठे इंसानी सैलाब ने स्पेनिश सीमा को इस कदर नेस्तनाबूत कर दिया कि स्थानीय अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। 'पूरी तरह अफ़रा-तफ़री' और दहशत के बीच, हजारों की तादाद में माइग्रेंट्स (प्रवासी) स्पेनिश सरजमीं में दाखिल हो गए। हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि सेउटा के स्थानीय प्रशासन ने घबराकर मैड्रिड (स्पेन सरकार) से नेशनल इमरजेंसी घोषित करने और बॉर्डर पर सेना (आर्मी) उतारने की गुहार लगा दी है।
📌An "absolute migration emergency" has been declared in Spain's Ceuta region due to a mass border crossing. In the last few days, more than 1,500 migrants from Morocco and Algeria have reached the city by sea.#Breakıngnews pic.twitter.com/WUQz8TbUv5
— Akıncı (@Aknc35624923) July 30, 2026
गुरुवार की सुबह जब आम लोग सोकर उठे भी नहीं थे, तभी ताराजल बॉर्डर पर एक ऐसी रहस्यमयी घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया। उत्तरी मोरक्को में 'मोरक्कन एसोसिएशन फॉर ह्यूमन राइट्स' के सदस्य अचरफ मैमौनी ने इस स्थिति को बेहद ''असाधारण'' बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''आज सुबह बेहद अजीब और रहस्यमयी हालात में ताराजल बॉर्डर को अचानक खोल दिया गया और लोगों की भारी भीड़ बिना किसी रोक-टोक के क्रॉस कर गई।''
Police in Spain say they are being overwhelmed with the number of migrants arriving from Morocco. Thousands have crossed into the Spanish territory of Ceuta, mainly by swimming. Authorities have asked the government to declare a national emergency. https://t.co/jORqhDGLkG pic.twitter.com/uFM7tYiMY0
— WAVE (@wave3news) July 31, 2026
उत्तरी मोरक्को के मानवाधिकार कार्यकर्ता अचरफ मैमौनी ने इस घटनाक्रम को "असाधारण" बताते हुए कहा कि सुबह अचानक ताराजल सीमा पार करने का रास्ता खुल गया और बड़ी संख्या में लोग स्पेनिश क्षेत्र में पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकांश प्रवासी युवा पुरुष थे, लेकिन महिलाओं और बच्चों वाले परिवार भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए। कई लोगों ने स्पेन पहुंचने के बाद खुशी जाहिर करते हुए "वीवा एस्पाना" के नारे भी लगाए।
यह खौफनाक सैलाब अचानक नहीं आया था। बुधवार को ही इसके संकेत मिल गए थे जब सैकड़ों माइग्रेंट्स मोरक्को के फनीडेक शहर से करीब 3.1 मील (5 किलोमीटर) का खतरनाक समुद्री रास्ता तैरकर सेउटा पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। एक्टिविस्ट्स के मुताबिक, बुधवार को समंदर के रास्ते आने की कोशिश में कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनकी लाशें पानी पर तैरती मिलीं। इस अचानक आई बाढ़ जैसी स्थिति को स्पेनिश सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें… पेपर लीक पर 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना...नए इंस्टाग्राम वीडियो में PM मोदी ने क्या कहा?
सेउटा प्रशासन का मानना है कि हाल ही में स्पेन के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद यह स्थिति और गंभीर हुई, जिसमें समुद्र के रास्ते पहुंचने वाले प्रवासियों को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए तुरंत वापस भेजने पर रोक लगाई गई थी। हालांकि मोरक्को के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश प्रवासियों को ऐसे कानूनी फैसलों की जानकारी ही नहीं होती, इसलिए इस फैसले को मौजूदा संकट की एकमात्र वजह नहीं माना जा सकता।
INSANE FOOTAGE: Thousands of migrants continue crossing from Morocco into Spain’s Ceuta enclave, as local officials reportedly urge Madrid to declare a national emergency. pic.twitter.com/dlbbKOjBV1
— Breaking911 (@Breaking911) July 30, 2026
सेउटा के क्षेत्रीय प्रमुख जुआन जीसस विवास ने चेतावनी दी है कि रिसेप्शन सेंटर पूरी तरह भर चुके हैं और सैकड़ों लोग सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। यह पूरा मंजर मई 2021 के उस ऐतिहासिक बॉर्डर संकट की याद दिलाता है, जब महज दो दिनों में 8,000 से ज्यादा प्रवासी घुस आए थे। उस वक्त मोरक्को पर आरोप लगा था कि उसने स्पेन से बदला लेने के लिए जानबूझकर बॉर्डर ढीला कर दिया था, क्योंकि स्पेन ने मोरक्को के कट्टर दुश्मन यानी पोलिसारियो फ्रंट के लीडर ब्राहिम घाली का अपने अस्पताल में इलाज कराया था। पोलिसारियो फ्रंट दशकों से पश्चिमी सहारा पर मोरक्को के कब्जे का विरोध कर रहा है। क्या इस बार भी परदे के पीछे कोई बड़ी डिप्लोमैटिक साजिश चल रही है?
हालांकि स्पेन के होम मिनिस्ट्री ने नेशनल इमरजेंसी लगाने से यह कहकर साफ इनकार कर दिया है कि प्रवासियों का आना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना जा सकता, लेकिन आंतरिक मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का शुक्रवार को खुद सेउटा पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे। दोनों देश अब अवैध रूप से घुसे प्रवासियों को वापस भेजने के लिए आपसी सहयोग का दावा कर रहे हैं। 1580 से स्पेन के कब्जे वाले इस ऐतिहासिक मुहाने पर लगी कटीली बाड़ आज फिर दो देशों के रिश्तों और इंसानी मजबूरी के बीच एक मूक गवाह बनकर खड़ी है।
स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का हालात का जायजा लेने के लिए सेउटा पहुंचने वाले हैं। उधर, स्पेन और मोरक्को दोनों सरकारें सीमा पर नियंत्रण बहाल करने और अवैध प्रवेश रोकने के लिए संयुक्त रणनीति पर काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें… अमेरिका-ईरान से भारतीय संसद तक...आखिर किस फैसले ने दुनिया की दिशा बदलने के संकेत दिए?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।