Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत, वजह क्या-Signal Fail या Human Error?

Published : Oct 29, 2026, 06:55 AM ISTUpdated : Oct 29, 2026, 07:03 AM IST
spain train accident high speed trains collision toledo 68 dead human error

सार

Spain Train Accident में टोलेडो के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 68 लोगों की मौत हुई। Renfe की AVE ट्रेन Iryo से टकराई। सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के बीच Human Error की आशंका जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Spain Train Accident: स्पेन के रेल नेटवर्क पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। टोलेडो प्रांत में मैड्रिड से सेविले जाने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। देश के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF के शुरुआती आकलन के मुताबिक, मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के दौरान ऑपरेटर से हुई मानवीय भूल इस दर्दनाक हादसे की वजह बन सकती है।

Train Accident: कैसे हुआ भीषण हादसा?

  • देश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर ADIF के मुताबिक, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे हुई।
  • दक्षिण की ओर जा रही सरकारी कंपनी Renfe की AVE ट्रेन आगे खड़ी Iryo ट्रेन से पीछे से टकरा गई।
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ढलान की तरफ जा गिरे।
  • कैस्टिला-ला मांचा की प्रवक्ता एस्थर पैडिला के अनुसार, Renfe ट्रेन में 397 यात्री, जबकि Iryo ट्रेन में 147 यात्री सवार थे।
  • Iryo ने कहा कि उसने अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं और राहत एवं जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

Human Error: सिग्नलिंग सिस्टम खराब होने का क्या कनेक्शन?

हादसे के संभावित कारण को लेकर जांच शुरू हो गई है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने स्पेनिश मीडिया Okdiario को बताया कि मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के दौरान ADIF के एक ऑपरेटर से हुई मानवीय भूल हादसे की संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, अंतिम कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Spain High Speed Train Crash: PM पेड्रो सांचेज़ ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह टोलेडो में हुई दुर्घटना से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के क्षेत्रीय प्रमुख से लगातार संपर्क में रहने की बात कही।

  • आपातकालीन टीमें मौके पर राहत और बचाव में जुटी रहीं।
  • प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को सहायता देने पर जोर दिया गया।
  • हादसे के बाद हाई-स्पीड रेल लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ।

Spain Rail Accident: इस साल दूसरी बड़ी दुर्घटना

यह स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस साल हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना है। जनवरी में एडमुज़ में ट्रेन के पटरी से उतरने और उसके बाद टक्कर में 45 लोगों की मौत हुई थी। 2013 के हादसे के बाद जनवरी की दुर्घटना स्पेन की सबसे घातक रेल दुर्घटनाओं में शामिल थी। अब टोलेडो हादसे ने एक बार फिर देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NETANYAHU RETURNS? Exit Poll में Likud सबसे बड़ी पार्टी, क्या फिर बनेगी Netanyahu सरकार?
UP School Closed: 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आदेश