सूडान की सोने की खदान में मौत का मंजर: 80 से ज्यादा की मौत, कई अब भी मलबे में, देखें वीडियो

Published : Sep 17, 2026, 08:13 PM IST
Sudan Gold Mine Collapse

सार

Sudan Gold Mine Collapse: सूडान की सोने की खदान में एक के बाद एक सुरंगें ढहने से 70 से ज्यादा मौतों हुई हैं। मलबे में अब भी लोग फंसे हैं, बिना मशीनों के रेस्क्यू जारी है। जानिए पूरा मामला।

West Kordofan Gold Mine Collapse: सूडान के वेस्ट कोर्डोफान इलाके में सोने की एक खदान ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। अल-नुहुद शहर के पास अल-जराआ खदान में कई खनन सुरंगें अचानक ढह गईं। इस हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) से जुड़े एक सूत्र ने मृतकों की संख्या 82 बताई है। कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। देखें वीडियो-

अचानक ढह गईं कई सुरंगें

यह हादसा मंगलवार को हुआ। बताया गया कि खदान की आसपास की कई सुरंगें एक के बाद एक ढह गईं। खदान में उस समय बड़ी संख्या में छोटे स्तर पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे। सुरंगों के गिरने के बाद कई लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय निगरानी समूह के मुताबिक बचाव का काम अभी भी जारी है। लेकिन वहां खास रेस्क्यू टीम और भारी मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं। स्थानीय लोग अपने सामान्य औजारों से मिट्टी और मलबा हटाकर लोगों को खोज रहे हैं।

हाथों से हो रही है बचाव की कोशिश

हादसे में बचे एक मजदूर खैर अल-सैयद जबारा ने बताया कि उन्होंने और दूसरे मजदूरों ने पूरी रात लोगों को बचाने की कोशिश की। उनके पास केवल अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजार थे। उन्होंने बताया- मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत है। एक अन्य मजदूर अमीन सुलेमान ने बताया- खदान की सुरंगें एक-दूसरे के काफी करीब थीं। एक सुरंग गिरने से उसके आसपास की दूसरी सुरंगें भी ढह गईं।

ये भी पढ़ें- रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ! अमेरिका के बिल पर भारत ने दिया बड़ा संकेत, देखें वीडियो

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

स्थानीय सूत्रों और मेडिकल संगठनों ने खदान में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए हैं। बताया गया है कि वहां मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम और बचाव के उपकरण पर्याप्त नहीं थे। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने कहा- तलाश का काम जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। संगठन ने खदान में जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं होने पर चिंता जताई है।

ये भी पढ़ें- Trump का Mega Arms Package! 907 किलो का एक बम! अमेरिका-इजरायल की इस डील से क्यों मचा हड़कंप? देखें वीडियो

सोने की माइनिंग बनी बड़ी चुनौती

वेस्ट कोर्डोफान इलाके पर RSF का कंट्रोल है। सूडान में अप्रैल 2023 से सेना और RSF के बीच लड़ाई जारी है। इस वजह से कई इलाकों में खनन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। सूडान अफ्रीका के बड़े गोल्ड प्रोडक्शन कंट्रीज में शामिल है। यहां बड़ी मात्रा में सोना छोटे खनन के जरिए निकाला जाता है। ऐसे काम में सुरक्षा सुविधाओं की कमी के कारण मजदूरों की जान को खतरा बना रहता है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में मरने वालों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं राम आसरे कुशवाहा? कभी मुलायम के करीबी थे, अब 13 साल बाद सपा में वापसी
कर्नाटक में 22 साल की महिला की खौफनाक कहानी, जिससे मांगी मदद...उसने की हैवानियत