
महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर हड़कप मचा हुआ है। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लोग इस अटैक की निंदा कर रहे हैं। इसी बीच बादल के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल पर हमले करने वाले शख्स का नाम जसपाल सिंह बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 60-65 साल के आसपास है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहन वाला बताया जा रहा है। जो कि गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने बादल पर हमला क्यों किया। इसकी वजह क्या है, क्या इसके पीछे कोई और भी है। फिलहाल पुलिस उसे थाने लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर को निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। जो कि नीले रंग के कपड़े पहने हुए था। बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है, यानि वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान आरोपी ने कृपाण से बादल पर वार किया। हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
Just spoke to someone close to Sukhbir ji, and thankfully, he is fine now.
The attack on him at Nanded Gurudwara Sahib is deeply unfortunate, especially when he was there with his family for Sarbat Da Bhala Ardaas. This is the second time he has been attacked.
No matter how… pic.twitter.com/nBzFi0p891— Rattan Dhillon (@ShivrattanDhil1) August 13, 2026
वहीं जैसे ही बादल पर हमले की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पता चली तो उन्होंने सबसे पहले नांदेड़ पुलिस को कॉल करके पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिए। साथ ही फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
घटना से तुरंत पहले का वीडियो
SAD President Sukhbir Singh Badal along with his family members paid obeisance at the Takht Sri Hazur Sahib. pic.twitter.com/9GPdSmTlWB
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) August 13, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।