Surat Tycoon Ends Life: बेटी की शादी से 2 दिन पहले बिजनेसमैन ने खुद को मारी गोली

Published : Feb 24, 2026, 06:13 PM IST
Demo Pic

सार

सूरत के एक अमीर कारोबारी ने बेटी की शादी से ठीक दो दिन पहले खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और करोड़ों की प्रॉपर्टी लेने के बाद भी परेशान करना बंद नहीं किया।

सूरत: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अमीर कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी से सिर्फ दो दिन पहले अपनी ही रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस घटना के बाद बेटी की शादी भी रुक गई है। मृतक कारोबारी की पहचान तुषार घेलानी के तौर पर हुई है, जो रियल एस्टेट और स्कूल समेत कई बिजनेस से जुड़े थे। तुषार की मौत के बाद उनकी बेटी ने उमरा पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेटी का आरोप है कि पूनम भदौरिया नाम की एक महिला के साथ उसके पिता का अफेयर था और वही महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इसी टॉर्चर से तंग आकर उनके पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। अपनी शिकायत में बेटी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

धोखे वाला प्यार

बेटी ने अपनी शिकायत में बताया है कि पूनम भदौरिया ने उनके पिता को उनकी दौलत और रुतबे की वजह से प्यार के जाल में फंसाया था। यह सब प्रॉपर्टी हड़पने के लिए एक नाटक था। आरोप है कि पूनम ने उनके पिता के 'ब्लू पैपिलॉन प्राइमरी स्कूल' में 50% हिस्सेदारी अपने नाम करवा ली और खुद मैनेजिंग डायरेक्टर बन गई। 2018 से 2024 के बीच उसने 1.37 करोड़ रुपये की सैलरी ली। इतना ही नहीं, 1.06 करोड़ रुपये की दो दुकानें भी अपने नाम करवा लीं। पूनम लगातार परिवार को बदनाम करने और बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देती थी।

शिकायत के मुताबिक, पूनम ने धमकी दी थी कि वह बेटी की शादी में आकर हंगामा करेगी और शादी तुड़वा देगी। इस धमकी के बाद तुषार गहरे मानसिक तनाव में चले गए थे। बेटी ने पुलिस को पैसों और प्रॉपर्टी के ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूनम भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tamil Nadu Shocker: नींद की गोलियां देकर मां ने अपने बॉयफ्रेंड से करवाया बेटी का रेप!
Road Safety की धज्जियां! चलती बाइक पर शेविंग का वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धमाल