4 गोलियां, नकली नंबर प्लेट और Glock 47X पिस्टल: सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या में बड़ा खुलासा

Published : May 07, 2026, 10:45 AM IST
suvendu adhikari aide chandranath rath murder fake number plate bike shooters kolkata bjp

सार

Chandranath Rath Murder Case: मध्यमग्राम में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या ने बंगाल की राजनीति में सनसनी फैला दी। नकली नंबर प्लेट वाली कार, बिना नंबर की बाइकें और पॉइंट-ब्लैंक फायरिंग… हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। पेशेवर शूटर और बड़ी साज़िश का शक है। 

Suvendu Adhikari Aide Killed: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला इतना सुनियोजित और पेशेवर अंदाज़ में किया गया कि शुरुआती जांच में ही पुलिस को किसी बड़े षड्यंत्र की आशंका दिखाई देने लगी। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। चंद्रनाथ रथ अपनी कार से घर लौट रहे थे। उनका घर अब सिर्फ 170 मीटर दूर था। सड़क सामान्य दिख रही थी, लेकिन अगले कुछ सेकंड में सब कुछ बदलने वाला था। जांचकर्ताओं के मुताबिक, एक संदिग्ध कार अचानक उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी। उस कार पर लगी नंबर प्लेट बाद में नकली निकली। सड़क के बीचों-बीच रथ की कार को रोक दिया गया। तभी अंधेरे से मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावर सामने आए।

 

 

‘पॉइंट-ब्लैंक’ हमला… 4 गोलियां और खत्म हो गई कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बेहद पेशेवर लग रहे थे। एक बाइक सवार तेजी से कार की खिड़की के पास पहुंचा और बेहद करीब से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज़ सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक चश्मदीद ने बताया, “कार अचानक रुकी और फिर एक आदमी बाइक से उतरा। उसने कार की बाईं तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। सब कुछ कुछ सेकंड में खत्म हो गया।” डॉक्टरों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। उनके सीने में कई गोलियां लगी थीं, जिनमें एक सीधे दिल में धंसी थी। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां भी मिली हैं।

 

 

 

 

नकली नंबर प्लेट, बिना नंबर की बाइक और ‘गायब’ शूटर

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा उस संदिग्ध कार को लेकर हुआ, जिसने रथ की गाड़ी को रोका था। पुलिस ने बताया कि कार की नंबर प्लेट फर्जी थी और उसके चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की आशंका है। हमलावरों की मोटरसाइकिलों पर भी कोई नंबर प्लेट नहीं थी। वारदात के बाद कार को मौके पर छोड़ दिया गया, जबकि हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि पूरी घटना की पहले से रेकी की गई थी और भागने का रास्ता भी तय था। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में चार मोटरसाइकिलों और एक कार का इस्तेमाल किया गया। यही वजह है कि जांच एजेंसियां इसे किसी सामान्य अपराध की बजाय ‘टारगेटेड ऑपरेशन’ मान रही हैं।

 

 

क्या इस्तेमाल हुई थी Glock 47X पिस्तौल?

पुलिस अधिकारियों को शक है कि हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। शुरुआती जांच में Glock 47X जैसी हाई-एंड पिस्तौल के इस्तेमाल की संभावना जताई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसे हथियार आम अपराधियों के पास नहीं होते। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे।” यही बयान इस हत्या को और रहस्यमयी बना रहा है। सवाल उठ रहे हैं-क्या यह सिर्फ राजनीतिक दुश्मनी थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है?

 

 

BJP का हमला, TMC का जवाब

घटना के बाद BJP ने सीधे तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। BJP नेताओं ने इसे “ठंडे दिमाग से की गई हत्या” बताया और राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हमलावरों ने पहले से रेकी की थी और पूरे हमले की प्लानिंग बेहद सटीक तरीके से की गई। वहीं BJP नेताओं ने इस हत्या के पीछे “गहरी साजिश” होने की बात कही। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने भी घटना की निंदा की है। हालांकि, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सबसे बड़ा सवाल अभी भी कायम है-आखिर चंद्रनाथ रथ की हत्या किसने और क्यों करवाई? पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है, लेकिन जैसे-जैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं, यह मामला और ज्यादा रहस्यमयी होता जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Post: 15 रु. की जगह भेज दिए 1515 रु., फलवाले की ईमानदारी की कहानी वायरल
Suvendu Adhikari के सबसे खास का मर्डर, BJP महिला नेता ने बताया किसने किया यह सब