
Robot Vacuum Camera: ताइवान से एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है, जो टेक्नोलॉजी, शक और प्राइवेसी के हक पर एक नई बहस छेड़ रहा है. यहां एक पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. सच्चाई का पता लगाने के लिए उसने घर के रोबोट वैक्यूम क्लीनर के कैमरे और लाइव फीड का इस्तेमाल किया और पत्नी के प्राइवेट पलों को चुपके से रिकॉर्ड कर लिया. लेकिन यही सबूत बाद में उसके लिए मुसीबत बन गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ी.
इस कपल की शादी 2021 में हुई थी और वे पति के माता-पिता के साथ रहते थे. वे अक्सर छुट्टियों में अपने फैमिली हॉलिडे होम भी जाया करते थे. कहानी में मोड़ तब आया जब सितंबर 2023 में पति को हॉलिडे होम में एक ऐसा टूथब्रश मिला, जिसके बारे में उसे लगा कि यह किसी दूसरे आदमी का है.
इसके बाद जब उसने पार्किंग एरिया के कैमरे की फुटेज खंगाली, तो देखा कि एक अनजान आदमी उसकी पत्नी को घर तक छोड़ रहा था.
शक को पुख्ता करने के लिए पति ने दिसंबर में एक तरकीब लगाई. उसने अपने मोबाइल ऐप से दूर बैठे ही घर के रोबोट वैक्यूम को एक्टिवेट कर दिया. डिवाइस के लाइव फीड में उसने अपनी पत्नी को एक दूसरे आदमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.
उसने फौरन इसे रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इस रिकॉर्डिंग को सिविल केस में सबूत के तौर पर पेश किया.
सिविल कोर्ट ने माना कि पत्नी और उस आदमी का रिश्ता दोस्ती की हदों से आगे निकल चुका था. कोर्ट ने दोनों को पति को हर्जाने के तौर पर NT$500,000 (करीब 15 लाख रुपये) देने का आदेश दिया.
लेकिन इसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ही क्रिमिनल केस दर्ज करा दिया. उसका आरोप था कि पति ने बिना उसकी इजाजत के उसके प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड किया है.
पति ने कोर्ट में दलील दी कि रोबोट वैक्यूम जब चलता है तो उसमें लाइट जलती है और आवाज भी आती है. लेकिन क्रिमिनल कोर्ट ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पत्नी को पता था कि उसे रिकॉर्ड किया जा रहा है या उसने इसकी सहमति दी थी.
आखिरकार, कोर्ट ने पति को पांच महीने जेल की सजा सुनाई और उस पर NT$150,000 (करीब 4.5 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।