
Taj Mahal Entry Without Ticket: अगर आप लंबे समय से ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए शानदार मौका है। इस बार बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर लोग कुछ घंटों तक बिना टिकट ताजमहल में एंट्री कर सकेंगे। यानी जेब से एक रुपया खर्च किए बिना भी आप दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में शामिल ताज का दीदार कर पाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि यह सुविधा सिर्फ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी रहेगी। हालांकि फ्री एंट्री का समय सीमित होगा, इसलिए टाइमिंग जानना बेहद जरूरी है।
गुरुवार, 28 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल में सामान्य एंट्री टिकट नहीं लगेगा। यानी इन 3 घंटों के दौरान भारतीय पर्यटक बिना 50 रुपए टिकट के एंट्री कर सकेंगे और विदेशी पर्यटकों को भी 1,100 रुपए का टिकट नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि, अगर आप मुख्य मकबरे के अंदर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए 200 रुपए वाला अतिरिक्त टिकट पहले की तरह देना पड़ेगा।
फ्री एंट्री के दौरान भी ताजमहल के एंट्री गेट खुले रहेंगे, लेकिन एक जरूरी बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे तक पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटर बंद रहेगा, क्योंकि इस दौरान सामान्य टिकट की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। 10 बजे के बाद फिर से टिकट काउंटर खुल जाएंगे और सामान्य व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, नमाज पढ़ने आने वाले लोगों को शाही मस्जिद तक जाने की अनुमति रहेगी। वहीं आम पर्यटक तय समय तक फ्री एंट्री का फायदा उठा सकेंगे।
कई लोग सिर्फ फ्री एंट्री सुनकर निकल पड़ते हैं, लेकिन सही टाइम पर पहुंचना बहुत जरूरी है। अगर आप 10 बजे के बाद पहुंचे, तो फिर सामान्य टिकट खरीदना पड़ेगा। इसलिए कोशिश करें कि सुबह जल्दी पहुंचें, भीड़ से बचने के लिए 6-7 बजे के बीच एंट्री लें, पानी की बोतल साथ रखें, धूप से बचने के लिए कैप या छाता रखें। फ्री एंट्री और बकरीद की छुट्टी होने की वजह से इस बार ताजमहल पर काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। परिवार, दोस्त और बाहर से आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं। ऐसे में पार्किंग में समय लग सकता है, एंट्री लाइन लंबी हो सकती है और गर्मी और धूप परेशानी बढ़ा सकती है अगर आप बच्चों या बुजुर्गों के साथ जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना ज्यादा बेहतर रहेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।