Who Was Bhartiraja? जिन्होंने बदल दी तमिल सिनेमा की तस्वीर, यादगार हैं उनकी ये फिल्में

Published : Jun 10, 2026, 11:34 AM IST
Who is Director Bharathiraja

सार

Who is Director Bharathiraja : 40 से ज्यादा फिल्में, करोड़ों दिलों की यादें... जानिए भारतीराजा की आखिरी कहानी? तमिल डायरेक्टर भारतीराजा की सुपरहिट फिल्में कौन कौन सी हैं? क्यों लोग कह रहे गांवों से पर्दे तक पहुंचाने वाले महान निर्देशक की कहानी हुई खत्म?

चेन्नई (तमिलनाडु): तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया। 85 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके जाने से सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर छाई हुई है। कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने लेजेंडरी डायरेक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कौन थे भारतीराजा?

भारतीराजा साउथ सिनमे के जाने माने डायरेक्टर थे। उन्होंने 1977 में फिल्म '16 Vayathinile' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा के लिए ऐसी कई फिल्मों का निर्माण किया जो लोगों के जहन में दशकों तक याद रहेंगी। बता दें कि भारतीराजा ने फिल्मों को स्टूडियो सेट से निकालकर असली गांवों और प्राकृतिक परिवेश में फिल्माने की नई शुरुआत की थी। उनके इस नए अंदाज ने तो तमिल सिनेमा की दिशा बदल दी।  देखते ही देखते उनकी तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में होने लगी। बता दें कि उन्होंने करीब 40 साल और 40 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की हैं। सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 'Iyakkunar Immayam' (डायरेक्टर्स का हिमालय) का खिताब मिला है।

भारतीराजा की सबसे यादगार फिल्में

  • 16 वयथिनिले
  •   सिगप्पू रोजक्कल
  •  किझक्के पोगुम रेल
  • निझालगल
  •  अलाइगल ओइवथिल्लई 
  • मुदल मरियाधाई
  • वेधम पुधिथु
  •  किझक्कु चीमैयिले

कई हिट फिल्मों में की एक्टिंग

बता दें की भारती राजा सिर्फ एक सफल डायरेक्शन के लिए नहीं जाने जाते थे। बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी एक सफल पारी खेली। साउथ सिनमें में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। हाल ही में वह मोहनलाल स्टारर फिल्म 'Thudarum' में नजर आए थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'Pulavar' एक एक्टर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके अलावा भारतीराजा  'अयुथा एझुथु,' 'पांडियानाडु,' 'ईश्वरन,' 'थिरुचित्राम्बलम' और 'महाराजा' में भी नजर आ चुके हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जब जंगली गैंडे ने कैमरामैन से की पेट खुजलाने की ज़िद, वीडियो देख दुनिया हैरान!
हिमाचल में बंदर ने कुत्ते के बच्चे को गोद में बैठाया, पेड़ पर चढ़कर की देखभाल-WATCH VIDEO