
चेन्नई (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने 17 अगस्त को अपनी सरकार के 100 दिन पूरे कर लिए। इस मौके पर सीएम विजय ने सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा ऐलान कर दिया।उन्होंने फसल-कर्जमाफी योजना का दायरा बढ़ाते हुए कुल वित्तीय मदद को ₹6,220 करोड़ कर दिया है। बता दें कि सरकार की इस घोषणा से राज्य के 13.34 लाख किसानों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण आजीविका उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रशासन के लिए किसानों का कल्याण सबसे ऊपर है। "अगर तमिलनाडु के लोग हमारी जान हैं, तो किसान हमारी जीवनरेखा हैं... किसानों की रोजी-रोटी की रक्षा करना, उनका कर्ज का बोझ कम करना और खेती को मजबूत बनाना इस सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से है।"
CM विजय ने इस पॉलिसी के सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि 25 मई को सत्ता संभालने के 15 दिनों के भीतर ही सरकार ने शुरुआत में ₹50,000 तक के कर्ज माफ किए थे। बाद में 19 जून को किसान संघों के साथ लंबी बातचीत के बाद इसका दायरा और बढ़ाया गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।