तरुण हत्याकांड के नाम पर जुटाए गए 37 लाख? अब इंटरव्यू लेने वाले को ढूंढ रही पुलिस

Published : Mar 13, 2026, 07:51 PM IST
tarun murder case qr code 37 lakh donation uttam nagar delhi viral interview

सार

Tarun Murder Case Delhi: उत्तम नगर के चर्चित तरुण हत्याकांड से जुड़ा नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इंटरव्यू के साथ लगे QR कोड के जरिए करीब 37 लाख रुपये जुटाए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने बैंक अकाउंट फ्रीज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण हत्याकांड से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू वीडियो के जरिए क्यूआर कोड लगाकर लोगों से मदद के नाम पर पैसे जुटाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस क्यूआर कोड के जरिए करीब 37 लाख रुपये एक बैंक खाते में जमा हो गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने खाते को फिलहाल फ्रीज कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंटरव्यू

बताया जा रहा है कि 10 मार्च को एक महिला का इंटरव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वीडियो में महिला यह कहते हुए दिखाई देती है कि उनके परिवार की कोई गलती नहीं है और लोगों से मदद की अपील करती नजर आती है। जानकारी के मुताबिक यह महिला आरोपियों के परिवार की रिश्तेदार बताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में उसका कोई सीधा रोल सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: चप्पल दिखाकर धमका रही थीं आंटी, युवक ने खो दिया आपा और… ट्रेन में मच गया बवाल - WATCH

वीडियो के साथ लगाया गया QR कोड

जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, उसने इसके साथ एक क्यूआर कोड भी लगाया था। लोगों से आरोपी परिवार की मदद के नाम पर पैसे भेजने की अपील की गई थी। बताया जा रहा है कि इस क्यूआर कोड के जरिए अलग-अलग जगहों से करीब 37 लाख रुपये बैंक खाते में जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

पुलिस ने फ्रीज कराया बैंक अकाउंट, महिला को नहीं थी जानकारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि पैसे किस-किस जगह से आए और किस मकसद से इकट्ठा किए गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस महिला का इंटरव्यू वायरल हुआ है, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वीडियो के साथ क्यूआर कोड लगाकर पैसे जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक की जांच में महिला की किसी तरह की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

इंटरव्यू लेने वाले की तलाश

फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, जिसने महिला का इंटरव्यू लिया और वीडियो को क्यूआर कोड के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह कदम वास्तव में परिवार की मदद के लिए उठाया गया था या फिर तरुण हत्याकांड के नाम पर लोगों से पैसे जुटाने का कोई गलत तरीका अपनाया गया। पुलिस ने जिस यूट्यूब लिंक में क्यूआर कोड लगाया गया था, उसे भी हटवा दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चिकन बिरयानी मंगाई थी… प्लेट में निकला कुत्ते का पंजा! उड़ गए होश- VIDEO

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Agra Suicide: '4 साल साथ रहा, अब शादी से मुकरा', वीडियो बनाकर फैशन डिजाइनर ने दी जान
Airstrikes: काबुल-कंधार पर पाकिस्तान ने किया हमला-6 की मौत, तालिबान ने भी लिया बदला