
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस में 'कॉरपोरेट जिहाद' के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले पर अब कंपनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीसीएस ने कहा है कि वह इस तरह के उत्पीड़न और जबरदस्ती को लेकर 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाती है। कंपनी ने यह भी बताया कि जांच पूरी होने तक सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
कंपनी के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर से जारी एक बयान में कहा गया, "कंपनी किसी भी तरह के उत्पीड़न या जबरदस्ती के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस रखती है। हम अपने ऑफिस में कर्मचारियों के लिए हमेशा एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करते हैं। नासिक की घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने तक इसमें शामिल लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। हमारी संस्था कानून लागू करने वाली एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।"
आरोप है कि टीसीएस के बीपीओ डिवीज़न में महिला कर्मचारियों को 2022 से ही यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें सैलरी हाइक और प्रमोशन का लालच देकर नमाज़ पढ़ने और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने जांच के लिए एक स्पेशल टीम भी बनाई है और एक एचआर मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस बीच, महाराष्ट्र आईटी कर्मचारी संघ ने केंद्रीय श्रम मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है। संघ ने मांग की है कि महाराष्ट्र की दूसरी आईटी कंपनियों में भी इस तरह की घटनाओं की जांच की जाए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।