कौन हैं देश के वो 21 'सुपर गुरु', जिन्हें शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू देंगी अवॉर्ड, जान लें एक-एक नाम

Published : Aug 24, 2026, 05:36 PM IST
droupadi murmu

सार

Teachers Awards 2026 में IIT, AIIMS, BITS समेत देश के 21 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को सम्मानित करेंगी।

National Awards to teacher 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026 यानी शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (HEIs) और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों को 'नेशनल अवार्ड्स टू टीचर्स' (NAT) से सम्मानित करेंगी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस साल पुरस्कार पाने वालों में केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों के 12 शिक्षक, राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के पांच शिक्षक और पॉलिटेक्निक के चार फैकल्टी सदस्य शामिल हैं।

21 शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राज्य के संस्थानों से पुरस्कार पाने वाले पांच शिक्षकों में तीन सरकारी संस्थानों और दो निजी कॉलेजों से हैं। वहीं, पॉलिटेक्निक श्रेणी में सम्मानित होने वाले चार फैकल्टी सदस्यों में दो सरकारी और दो निजी पॉलिटेक्निक से हैं। इन पुरस्कारों के जरिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाएगा।

किन योगदानों के लिए दिया जाता है NAT अवार्ड?

'नेशनल अवार्ड्स टू टीचर्स' का उद्देश्य ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया, आउटरीच गतिविधियां, रिसर्च और इनोवेशन, स्पॉन्सर्ड रिसर्च, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और कंसल्टेंसी जैसे क्षेत्रों में योगदान शामिल हैं।

IIT, BITS, IISER और AIIMS के शिक्षक भी शामिल

इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों में देश के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें IIT रुड़की, IIT हैदराबाद, BITS पिलानी, IIT भुवनेश्वर, IIT गांधीनगर, IISER भोपाल, IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, AIIMS मंगलागिरी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसे संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले शिक्षक और फैकल्टी सदस्य अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं।

अलग-अलग विषयों के शिक्षकों को मिला सम्मान

21 पुरस्कार विजेताओं में सस्टेनेबल आर्किटेक्चर और बिल्ट एनवायरनमेंट, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मेटलर्जी और मैटेरियल्स साइंस, प्लांट साइंसेज, अर्थ साइंसेज और फोरेंसिक फार्मेसी जैसे विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा केमिकल साइंसेज, बायोकेमिस्ट्री, पीडियाट्रिक्स, मणिपुरी डांस, मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, संस्कृत, फिजिकल एजुकेशन और योग तथा सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

21 पुरस्कार विजेताओं में 15 पुरुष और 6 महिलाएं

इस साल नेशनल अवार्ड्स टू टीचर्स पाने वाले 21 शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों में 15 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। इन पुरस्कारों के जरिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान दी जा रही है।

NAT 2026 के लिए ऐसे हुआ चयन

NAT 2026 के लिए नामांकन 26 मई से 20 जुलाई तक 'राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन मांगे गए थे। इस प्रक्रिया में 'जन भागीदारी' पहल के तहत खुद शिक्षक द्वारा, संस्थान द्वारा और साथियों द्वारा नामांकन करने की सुविधा दी गई थी। चयन प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया गया। पहले एक सर्च-कम-स्क्रीनिंग कमेटी ने नामांकनों की शुरुआती जांच करते हुए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। इसके बाद एक जूरी कमेटी ने अंतिम पुरस्कार विजेताओं का चयन किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले टीचर्स की पूरी लिस्ट

प्रो. अवलोकित अग्रवाल – IIT रुड़की – सस्टेनेबल आर्किटेक्चर और बिल्ट एनवायरनमेंट

प्रो. कीर्ति चंद्र साहू – IIT हैदराबाद – केमिकल इंजीनियरिंग

प्रो. विनय चमोला – BITS पिलानी – इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

डॉ. श्रीकांत गोल्लापुडी – IIT भुवनेश्वर – मेटलर्जी और मैटेरियल्स साइंस

डॉ. मिथुन राधाकृष्ण – IIT गांधीनगर – केमिकल इंजीनियरिंग

प्रो. सौरव दत्ता – IISER भोपाल – प्लांट साइंसेज

प्रो. विक्रम विशाल – IIT बॉम्बे – अर्थ साइंसेज

प्रो. सरवैया जयराजसिंह इंद्रजीतसिंह – नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, गांधीनगर – फोरेंसिक फार्मेसी और फूड फोरेंसिक्स

प्रो. शंकर प्रसाद रथ – IIT कानपुर – केमिकल साइंसेज

डॉ. मनीषा निगम – हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी – बायोकेमिस्ट्री

डॉ. अमर मोहनराव तकसांडे – जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, वर्धा – मेडिसिन-पीडियाट्रिक्स

डॉ. अरुण बाबू – AIIMS मंगलागिरी – मेडिसिन-पीडियाट्रिक्स

डॉ. पुखरामबम लीलाबती देवी – मणिपुर यूनिवर्सिटी – मणिपुरी नृत्य

प्रो. डॉ. आशुतोष मोहन – इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, BHU – मैनेजमेंट

प्रो. अंकुरन दत्ता – गुवाहाटी यूनिवर्सिटी – मास कम्युनिकेशन

सुश्री शिवानी वी. – कर्नाटक संस्कृत यूनिवर्सिटी – संस्कृत

प्रो. राजीव चौधरी – पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी – फिजिकल एजुकेशन और योग शिक्षा

डॉ. विश्वनाथ एच. एस. – M.E.I. पॉलिटेक्निक, बेंगलुरु – सिविल इंजीनियरिंग

डॉ. शशिकला एस. – PSG पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोयंबटूर – इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

डॉ. कन्नन रतिनम – शक्ति पॉलिटेक्निक कॉलेज, इरोड – फिजिक्स

डॉ. संदीपन प्रल्हाद नारोटे – गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सोलापुर – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और टेलीकम्युनिकेशन

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कानपुर की सड़क पर चली नाव! गोविंद नगर के जलभराव पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
Bihar Education: 9वीं से NEET-JEE तक तैयारी होगी आसान, अब रात में भी मिलेगा टीचर!