तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखा दिए हैं। भाई तेज प्रताप की गिरफ्तारी औऱ बिहार के तमाम युवाओं के खिलाफ एक्शन के मामले में वह भड़के हुए नजर आए। उन्होंने बिहार सरकार से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की बात कही। इसी के साथ बात न सुने जाने पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भी हुंकार भरी।