Telangana Murder : वो आया और 1 घंटे में 6 लोगों की हत्या कर चला गया, खूनी रात की धमकी हुई सच

Published : Jul 11, 2026, 06:43 PM IST
Telangana Mass Murder

सार

Telangana murder case : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में POCSO एक्ट के एक आरोपी ने एक नाबालिग लड़की समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस चाहती तो सब जिंदा होते। लेकिन उनकी लापरवाही से यह मर्डर हुए हैं।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां POCSO एक्ट के एक आरोपी ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की समेत छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। अब लड़की के मामा ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में पुलिस को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस को परिवार को बता चुकी थी खतरा

  • ANI से बात करते हुए, पीड़ित लड़की के मामा नरेश ने आरोप लगाया कि 35 साल के आरोपी राजू कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का केस (POCSO एक्ट के तहत) दर्ज कराने के बाद से ही उनके परिवार पर खतरा बढ़ गया था। उन्होंने इस बारे में पुलिस को बार-बार बताया था।
  • नरेश ने कहा, "हमने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था क्योंकि वह नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। केस दर्ज होने के बाद भी, उसने खुलेआम धमकी दी कि वह दो दिन के अंदर हमारे पूरे परिवार को मार डालेगा। हमने पुलिस को बताया और शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने न तो उसे हिरासत में लिया और न ही कोई सही जांच की।"

खुलेआम घूमता रहा और धमकाता रहा

  • जांच में गंभीर चूक का आरोप लगाते हुए नरेश ने बताया कि मई में शुरुआती शिकायत के कुछ ही समय बाद आरोपी अग्रिम जमानत (anticipatory bail) लेने में कामयाब हो गया। इसके बाद वह इलाके में खुलेआम घूमता रहा और परिवार को डराता-धमकाता रहा।
  • उन्होंने आरोप लगाया, "एक हफ्ते बाद, हमने पुलिस से पूछा कि क्या कार्रवाई हुई है। उसके परिवार वालों को पता था कि वह कहां है, लेकिन पुलिस यही कहती रही कि वे उसका पता नहीं लगा पा रहे हैं। हमने उन्हें यह भी बताया कि वह शाहाबाद के आसपास घूम रहा है और हमें धमका रहा है, फिर भी कोई असरदार कार्रवाई नहीं हुई।"

अब 6 मर्डर के बाद पुलिस को क्या सजा?

  • नरेश ने पुलिस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "अब उसने वही किया है, जिसके बारे में हमने पुलिस को चेताया था। इसकी मुख्य वजह पुलिस की लापरवाही है। जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर सजा मिलनी चाहिए। उनकी लापरवाही की वजह से हमारे परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।"
  • इस भयानक हत्याकांड के बाद, दुखी परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने शाहाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे नारे लगा रहे थे और पहले से चेतावनी के बावजूद इस त्रासदी को रोकने में नाकाम रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 



 

शुक्रवार की रोंगटे खड़े करने वाली रात

शुक्रवार रात की घटना का क्रम रोंगटे खड़े कर देने वाला है। रायवलागुडा का रहने वाला आरोपी राजू कुमार रात करीब 10:45 बजे कार से शाहाबाद शहर पहुंचा और नाबालिग लड़की के घर पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही लड़की की 42 साल की मां ने दरवाजा खोला, आरोपी ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सो रही 60 साल की नानी को भी मार डाला और नाबालिग लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में अगवा कर ले गया। बाद में, उसने लड़की की भी चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके शव को एक स्थानीय झील के पास फेंक दिया।

हैवान ने नींद में ही पूरे परिवार को कर दिया खत्म

  • यह वहशीपन यहीं नहीं रुका। रात 11:21 बजे आरोपी अपने घर लौटा और कथित तौर पर अपनी 31 साल की पत्नी, चार साल के बेटे और 18 महीने के मासूम बेटे की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी। सिर्फ एक घंटे के अंदर उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया।
  • जांच मुताबिक, बाद में आरोपी ने अपने पिता को फोन किया और कबूल किया कि उसने "दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है" और अब वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। आरोपी के माता-पिता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
  • तेलंगाना पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और कई स्पेशल टीमें तैनात की हैं। सभी छह पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मुर्दाघर में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जयपुर नीरज हत्याकांड: चचेरे भाई के इश्क में बेटी ने मां को दी मौत, मामा के खुलासे से हिल गई पुलिस
Auckland में PM Modi का सबसे धमाकेदार भाषण, झूम उठा पूरा हाल