Telangana Horror: पहले छत से फेंका, बच गया तो IV ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर दे दी पति को मौत

Published : Jul 07, 2026, 10:11 AM IST
तेलंगाना के निजामाबाद का मृतक प्रशांत (लेफ्ट), आरोपी पत्नी संध्या, प्रेमी अनिल और सहयोगी वेंकट साई।

सार

पति को रास्ते से हटाने के लिए नर्स पत्नी ने पहले उसे छत से धक्का दिया। जब वो बच गया तो अस्पताल में उसकी IV ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर उसे मार डाला। पुलिस ने नर्स पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद: तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्स ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसे छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की, लेकिन जब वो बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी IV ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

मामला तेलंगाना के निजामाबाद का है। यहां के रहने वाले प्रशांत की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी संध्या, प्रेमी अनिल और अनिल के दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि संध्या और अनिल का अफेयर चल रहा था। पति प्रशांत उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत खाड़ी देश में काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। घर आने पर उसे पत्नी संध्या और अनिल के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, जिसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। इसके बाद संध्या और अनिल ने प्रशांत को खत्म करके एक साथ रहने का फैसला किया।

हत्या की पहली कोशिश के लिए, उन्होंने प्रशांत को पहले बहुत ज्यादा शराब पिलाई। जब वो नशे में धुत हो गया, तो उसे घर की छत से नीचे धकेल दिया। लेकिन इस घटना में प्रशांत की जान बच गई और उसे गंभीर चोटें आईं। तब संध्या ने सबको यही बताया था कि प्रशांत नशे में गलती से छत से गिर गया।

जब इस घटना के बाद प्रशांत अस्पताल में भर्ती था, तो संध्या ने हत्या की दूसरी साजिश रची। वो खुद एक नर्स है, इसलिए अस्पताल में पति की देखभाल वही कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर वो लगातार प्रशांत की IV ड्रिप में टॉयलेट क्लीनिंग लिक्विड मिलाती रही। धीरे-धीरे जहर फैलने से प्रशांत की मौत हो गई।

प्रशांत की मौत पर उसकी मां को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की और संध्या से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि प्रशांत को छत से धक्का देने में अनिल के दोस्त वेंकट साई ने मदद की थी। पुलिस ने बताया कि प्रशांत को छत से धक्का उसी ने दिया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बेंगलुरु में इंसानियत शर्मसार! रो रही 11 महीने की बेटी पर आया गुस्सा, माता-पिता ने पीट-पीटकर ले ली जान
होर्मुज में फिर भड़का तनाव? शांति समझौता तोड़ ईरान ने जहाजों पर दागीं मिसाइलें! ट्रंप ने दी वॉर्निंग