Thalapathy Vijay: करूर हादसे के बाद सबने कहा- खत्म हो गया विजय का करियर, लेकिन वो तो किंगमेकर बन गए

Published : May 04, 2026, 01:05 PM IST

तमिल एक्टर थलपति विजय ने जब अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई तो करूर में एक रैली की। इस रैली में हुई भगदड़ में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तब लगा कि विजय का पॉलिटिकल करियर खत्म हो गया है, लेकिन वो किंगमेकर बनकर उभरे।

PREV
13
तमिलनाडु के लोग 27 सितंबर, 2025 को करूर में हुई भगदड़ को शायद ही कभी भूल पाएंगे। एक्टर से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी TVK की तरफ से एक रैली रखी थी। इस रैली में हुई भगदड़ में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। यह घटना करूर-इरोड रोड पर वेलुसामीपुरम में हुई। बताया जाता है कि रैली में भारी भीड़ थी और लोग विजय को देखने के लिए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद राजनीतिक विरोधियों ने विजय को घेर लिया। सबने कहा कि अब विजय किस मुंह से तमिल लोगों से वोट मांगेंगे। माना जा रहा था कि तमिलनाडु की राजनीति में विजय की पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। थलपति विजय सीधे किंगमेकर बन गए और उन्हें तमिलनाडु में सरकार बनाने का मौका मिला।
23
तमिल एक्टर विजय ने 2024 में TVK पार्टी बनाई। इसके बाद 2025 में उन्होंने करूर-इरोड रोड पर वेलुसामीपुरम इलाके में प्रचार के लिए इजाजत ली। अनुमान था कि रैली में करीब 10,000 लोग शामिल होंगे और इसी हिसाब से इजाजत भी ली गई थी। लेकिन, चश्मदीदों के मुताबिक, रैली में करीब 60 हजार लोग पहुंच गए। लोग रैली शुरू होने से छह घंटे पहले से ही धूप में खड़े थे। इस वजह से कुछ लोग बेहोश भी हो गए। कई लोग तो विजय की गाड़ी के पास ही चक्कर खाकर गिर पड़े। लेकिन किसी ने भी अपने पसंदीदा एक्टर को देखे बिना वापस जाने का मन नहीं बनाया।
33
विजय का काफिला शाम 7 बजे के बाद उस इलाके में पहुंचा। करीब 7:40 पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद पुलिस और वॉलंटियर्स भी भीड़ को काबू नहीं कर पाए। एम्बुलेंस को भी मौके पर पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। इस अफरातफरी में विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों को पानी की बोतलें बांटने लगे। वह माइक पर एक खोए हुए बच्चे के लिए आवाज भी लगाते दिखे। इस हादसे में कुल 10 बच्चों और 17 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस घटना के बाद विजय गहरे सदमे में चले गए। उन्होंने तुरंत हर मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इस घटना के बाद कई लोगों ने विजय की आलोचना की और माना कि अब वह चुनाव में नहीं टिक पाएंगे। लेकिन, विजय ने राख से उठने वाले फीनिक्स पक्षी की तरह वापसी की और तमिलनाडु सरकार में किंगमेकर बनकर उभरे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories