PHOTOS NEWS: कांग्रेस के 5 विधायक नहीं, 17 साल पुरानी है CM विजय और राहुल गांधी की दोस्ती

Published : May 10, 2026, 07:09 PM IST

Thalapathy Vijay : जोसेफ विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। थलापति की इस शपथ समारोह में राहुल गांधी गेस्ट बनकर पहुंचे। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि दोनों की दोस्ती करीब 17 साल पुरानी है। जो काफी दिलचस्प है।

PREV
17
राहुल-विजय की खास बॉन्डिंग

जोसेफ विजय चंद्रशेखर अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए। रविवार को एक्टर से नेता बने विजय ने चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम सीएम पद की शपथ ली। सोशल मीडिया पर वह ट्रैंड कर रहे हैं। इस सपथ समारोह में सिर्फ राहुल गांधी को छोड़कर कोई नेशनल लेवल का लीडर नजर नहीं आया। इस दौरान दोनों ने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह सेल्फी से लेकर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और जोड़ी पर जमकर चर्चा हो रही है।

27
राहुल विजय की 17 साल पुरानी कहानी

राहुल गांधी के विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कांग्रेस के 5 विधायकों ने समर्थन दिया है, इसलिए राहुल इस समारोह में पहुंचे थे। लेकिन यह असली वजह नहीं, असली कारण 17 साल पुराना है, जिसकी वजह से राहुल आज उनके इस मेगा इवेंट में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

37
विजय कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय कांग्रेस पार्टी को पसंद करते हैं, इसलिए वह साल 2009 में कांग्रेस शामिल भी होना चाहते थे। साथ ही वो विधान सभा का चुनाव तक लड़ना चाहते थे। इतना ही नहीं इसके लिए विजय राहुल गांधी से मिलने के लिए चेन्नई से दिल्ली भी गए थे। उस वक्त राहुल कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव थे।

47
राहुल ने विजय को दी थी यह सलाह

जब विजय राहुल गांधी से मिले तो राहुल ने विजय को सलाह देते हुए कहा था कि वह पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर अपने आप को साबित करें, कि उनका जनता पर कितना असर है। इसके बाद देखा जाएगा।

57
जब राहुल से मिलकर चेन्नई लौटे विजय

बताया जाता है कि राहुल गांधी के सुझाव के बाद विजय दिल्ली से चेन्नई लौट आए। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन क्लब बना लिया। इसलिए कह सकते हैं कि विजय का कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ झुकाव की क्या वजह है।

67
राहुल गांधी ने विजय के बारे में कभी ये नहीं सोचा था

जिस वक्त विजय राहुल गांधी से विधानसभा का टिकट लेने के लिए दिल्ली आए थे, उस दौरान राहुल ने नहीं सोचा है कि यही विजय एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। उनको सीएम पद की शपथ में जाना होगा।

77
राहुल ने इसलिए विजय को किया सपोर्ट

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने थलापति विजय को उसी 17 साल पुराने रिश्ते की वजह से 5 विधायकों का समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि अब दोनों नेता इस रिश्ते को राजनीतिक रुप से और मजबूत करना चाहते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories