
Mamata Banerjee News : तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। एक के बाद एक इस्तीफों और बागी नेताओं के दावों ने पार्टी के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं इन बागियों की वजह से पश्चिम बंगाल की तीन तीन बार मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी के फ्यूचर पॉलिटिक्स को भी खतरे में डाल दिया है। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि ममता दीदी घर वापसी कर सकती हैं। यानि उनकी पार्टी टीएमसी का कांग्रेस में विलय होने की संभवानाएं बढ़ती नजर आ रही हैं।
बता दें कि बुआ-भतीजे के सियासी संकट के बीच TMC नेता और सासंद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्ली में 10 जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी से मुलाकात की। INDIA ब्लॉक के भीतर तालमेल और TMC में बढ़ते अंदरूनी तनाव के बीच इस बैठक ने सबका ध्यान खींचा है। जिससे मीडिया में खबरें चल रही हैं कि जल्द ही टीएमसी का कांग्रेस में विलय होने वाला है। इसी उद्देशय से अभिषेक ने राहुल से मुलाकात की है। वहीं ममता बनर्जी ने भी दो दिन पहले इसी टॉपिक पर सोनिया गांधी से मिलकर बात की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस में टीएमसी के विलय होने के पीछे ममता गुट की दो शर्ते रखी हैं। पहली की ममता बनर्जी को राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद मिले। वहीं दूसरी शर्त है कि सांसद अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलना चाहिए। हलांकि इन दावों के पीछे किसी नेता का ना तो कोई बयान सामने आया है और ना ही किसी ने इसको लेकर कोई पुष्टि की है।
वहीं राजनीतिक पंडितों का कहना है कि ममता बनर्जी की छवि एक लड़ने वाले नेता के रूप में रही है। इसलिए वह इतने जल्दी हार तो मान नहीं सकती हैं। जानकारों का कहना है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय होना एक तरह से जल्दबाजी होगा। हालांकि यह भी सही है कि पार्टी में इतनी बड़ी टूट के बाद ममता बनर्जी के सामने दोबारा से पार्टी को खड़ा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। वह 3 बार से मुख्यमंत्री और केंद्रीय विपक्ष के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं, लेकिन आज वह अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे बुरे वक्त से गुजर रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।