कोयल मलिक कौन हैं जिन्होंने छोड़ा सांसद पद, 2 महीने में ही आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

Published : Jul 16, 2026, 03:11 PM ISTUpdated : Jul 16, 2026, 03:18 PM IST
koel mallick resign

सार

TMC सांसद कोएल मल्लिक ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि पार्टी पहले से राजनीतिक संकट का सामना कर रही है।

Who is Koel Mallick: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री कोएल मलिक ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सांसद के रूप में शपथ लेने के कुछ ही महीनों बाद यह फैसला लिया।

कोयल मलिक ने इस्तीफे में क्या लिखा?

राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे कृपया तुरंत प्रभाव से स्वीकार किया जाए।” यह इस्तीफा संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है, जो 20 जुलाई से शुरू होने वाला है। बता दें कि इससे पहले, तृणमूल के तीन सांसदों - सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने अपनी राज्यसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

कोयल मलिक ने अप्रैल में ली थी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

कोएल मल्लिक ने इसी साल अप्रैल में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि, शपथ लेने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनके इस्तीफे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ममता बनर्जी के लिए एक और राजनीतिक झटका

कोएल मल्लिक का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस पहले से ही राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए इसे हाल के समय का एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते पार्टी पर लगातार दबाव बना हुआ है।

विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ी सियासी चुनौतियां

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली हार के बाद TMC के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के सामने संगठन को मजबूत बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है।

मदन मित्रा के कदम से भी बढ़ी हलचल

कोएल मल्लिक के इस्तीफे से एक दिन पहले बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा भी पश्चिम बंगाल विधानसभा में बागी गुट के साथ जुड़ गए थे। लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है और TMC की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं।

कौन हैं कोयल मलिक?

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। कोलकाता में पैदा हुईं कोयल एक्ट्रेस होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वो विधवा महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। कोयल अब तक कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्हें 'टॉली क्वीन' भी कहा जाता है। कोयल के पिता रंजीत मल्लिक बंगाली एक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं। कोयल ने 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'श्रीकृष्ण पढ़ते थे पांच वक्त की नमाज?' मौलाना जरजिश अंसारी के बयान से मचा देशभर में विवाद
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच चर्चा में आईं पत्नी गीतांजलि जे अंगमो, जानिए कौन हैं और क्या करती हैं