Today Weather in Lucknow: लखनऊ में 33°C तो आगरा में 37°C पार! क्या UP में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Published : Mar 28, 2026, 05:15 AM IST

 Uttar Pradesh Weather Today: क्या 28 मार्च 2026 को UP में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड? जानें आगरा, लखनऊ, नोएडा, कानपुर और प्रयागराज का पूरा मौसम अपडेट, तापमान, हीट अलर्ट और आने वाले दिनों का ट्रेंड पढ़ें यूपी वेदर अपडेट में।

PREV
15

28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों- आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और प्रयागराज, में मौसम ज्यादातर साफ और गर्म रहने वाला है। IMD के मुताबिक पूरे दिन तेज धूप देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। कहीं भी बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है। लखनऊ में हल्के बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाएगा। कुल मिलाकर दिनभर गर्मी का असर साफ नजर आएगा और लोगों को दोपहर में धूप से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

25

आज तापमान की बात करें तो आगरा में अधिकतम 37°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है, जो इसे सबसे गर्म शहर बना सकता है। प्रयागराज में 36°C, कानपुर में 35°C, नोएडा में 34°C और लखनऊ में 33°C तक तापमान पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 19-20°C के आसपास रहेगा। यानी सुबह-शाम हल्की राहत लेकिन दिन में तेज गर्मी महसूस होगी।

35

IMD रिपोर्ट के अनुसार इन सभी शहरों में 70% के आसपास ह्यूमिडिटी दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा चिपचिपी महसूस होगी। लखनऊ में दिन की शुरुआत हल्के बादलों से हो सकती है, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। बाकी शहरों में पूरे दिन सामान्यत: आसामन साफ रहेगा। हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी और मौसम स्थिर रहेगा। ऐसे में हीट वेव जैसी स्थिति तो नहीं, लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होता दिखेगा।

45

तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, खासकर आगरा और प्रयागराज जैसे गर्म इलाकों में। पानी ज्यादा पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सनस्क्रीन या छाता जरूर इस्तेमाल करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि इस समय लू लगने का खतरा धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

55

आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नोएडा, कानपुर और प्रयागराज में पारा 38°C के करीब पहुंच सकता है। लखनऊ में भी तापमान 35°C पार कर सकता है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी लगातार बढ़ेगी। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने तेवर और कड़े कर सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories