
नमस्कार! आज 25 अगस्त 2026 की सुबह देश और दुनिया से कई चौकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां सीमा विवाद सुलझाने भारत के NSA चीन पहुंचे हैं, वहीं अमेरिका में भारतीय टेक प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। वैश्विक बाजार में तेल का बड़ा संकट मंडरा रहा है और तकनीक से लेकर राजनीति तक हड़कंप मचा है। क्या अमेरिका के एक नए नियम से लाखों भारतीयों का सपना चकनाचूर हो जाएगा?
भारत के NSA अजीत डोभाल 25वें दौर की SR वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे हैं। वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी और उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलेंगे। भारत का मुख्य एजेंडा LAC पर पूर्ण सेना वापसी और शांति बहाली है।
🚨🇮🇳 अब भारत के #NSA अजीत डोभाल बीजिंग पहुँचे❗
📍मेलमिलाप कहीं हो रहे हैं मिर्चें कहीं ओर लग रही हैं 😜
📍इंतजार हैं 🇵🇰 के भौंकने का 😂😂
#NSA #Ajit #Doval #landed #Beijing https://t.co/4zAFCMh2Cf pic.twitter.com/oRhl1OU61G— Journalist Jyoti magan 🇮🇳 (@jyotimagan555) August 24, 2026
टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा दलबदल कानून के तहत कार्रवाई में देरी को चुनौती दी है और सांसदों की सदस्यता तुरंत रद्द करने की मांग की है।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): TMC के 20 बागी सांसदों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी की याचिका पर BJP नेता केया घोष ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट इसका तय करेंगे अगर वो कोर्ट गए हैं तो। लेकिन अभिषेक बनर्जी अभी जाने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि वो जानते हैं ये जो… pic.twitter.com/FuJ7LRJpoW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। वे द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी और दोनों पश्चिमी देशों के साथ निवेश व वैश्विक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगी।
'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सरकारी व तकनीकी वेबसाइटों पर हमलों के बाद एनआईए ने 5 राज्यों में छापेमारी की। विदेशी हैकर्स द्वारा भारतीय डिजिटल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की साजिश के सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Searches in 05 states in Cyber Terrorism case pic.twitter.com/TMaB4Ch7my
— NIA India (@NIA_India) August 25, 2026
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। दिनभर मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तापमान 33-35°C रहने का अनुमान है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
(Visuals from RK Puram Sector 1) pic.twitter.com/yaPo8z2dsa— ANI (@ANI) August 25, 2026
अमेरिका की 'इकोनॉमिक डी-डे' की चेतावनी पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने साफ कहा है कि यदि उस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगे, तो वह वैश्विक बाजार में अपना सारा तेल निर्यात पूरी तरह रोक देगा।
इजरायली वायुसेना ने गाजा में एक रिहायशी इमारत पर हवाई हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 2 मासूम बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की दर्दनाक मौत हो गई है। राहत कार्य जारी है।
ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा फीस को बढ़ाकर $1,00,000 से अधिक करने का प्रस्ताव रखा है। इस फैसले से अमेरिकी टेक कंपनियों की लागत अत्यधिक बढ़ जाएगी और हजारों भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स पर सीधा असर पड़ेगा।
न्यूजीलैंड सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक विधेयक लाने जा रही है। बच्चों की साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह कड़ा कदम उठाया जा रहा है।
सुरक्षा जोखिमों और डोर हैंडल लॉक खराब होने के कारण टेस्ला ने चीन से लगभग 30 लाख गाड़ियां वापस बुलाई हैं। कंपनी सभी प्रभावित वाहनों के डिफेक्टिव पार्ट्स को मुफ्त में ठीक करके देगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।