
नमस्कार! शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के इस मॉर्निंग बुलेटिन में पढ़ें देश-विदेश की ताज़ा और बड़ी खबरें। सऊदी एयरपोर्ट्स पर हमलों से लेकर शेयर बाज़ार में भूचाल और असम में बड़ी गिरफ्तारी तक, जानिए आज की हर अहम हलचल। क्या वैश्विक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था इन झटकों को संभाल पाएगी?
हूथी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद रियाद जाने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा। इंडिगो और एयर इंडिया ने कुछ उड़ानों के रूट बदले या रद्द किए। किंग खालिद और आभा एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने के बाद एयरस्पेस को लेकर भी चिंता बढ़ी।
🚨 BREAKING: Saudi Arabia ATTACKED — Riyadh Airport Targeted by Houthi Ballistic Missile
💣 Yemen’s Houthis have claimed a fresh ballistic-missile attack targeting King Khalid International Airport in Riyadh, Saudi Arabia.
🔥 Smoke and fire were reported at the airport, with airport operations disrupted and passengers evacuated.
The latest attack follows deadly strikes on Riyadh and Abha airports on October 6–7 that killed 3 people and injured 36.
Saudi-led coalition forces have intercepted additional missiles targeting Riyadh and Khamis Mushait and have vowed retaliation.
✈️ Major airlines have suspended or disrupted Riyadh flights amid the escalating security situation.
📅 8 October 2026
⏰ 10:59 PM IST
Could this escalation trigger a wider Gulf conflict?
Brahmins TV – Unbowed. Unafraid.
#SaudiArabia #Riyadh #Houthi #BreakingNews #MiddleEast
— Brahmins TV (@BrahminsTV) October 8, 2026
कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बीच, आरबीआई ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। इस अचानक फैसले से आम जनता और कॉर्पोरेट जगत पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है।
पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव की वजह से तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते डी-स्ट्रीट पर भूचाल आ गया। सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, जबकि निफ्टी 1.64% लुढ़ककर 22,231 पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों की भारी संपत्ति स्वाहा हो गई।
अमेरिका ने ईरान के कथित ‘शैडो फ्लीट’ से जुड़े नेटवर्क और 17 जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए। निशाने पर तेल से होने वाली कमाई और उन फंडिंग चैनलों को बताया गया है, जो ईरान के सैन्य व क्षेत्रीय अभियानों से जुड़े हैं।
GST काउंसिल की 57वीं बैठक में कुछ खास अपराधों में टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी संबंधी शक्तियों को सीमित करने का फैसला किया गया। कदम का मकसद कारोबार को आसान और टैक्स प्रशासन को ज्यादा पारदर्शी बनाना बताया गया है।
असम के कामाख्या स्टेशन पर 57 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक वे जम्मू-कश्मीर से ब्रह्मपुत्र मेल के जरिए असम पहुंचे थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब उनके सफर और नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
Kamakhya, Assam: RPF detained 57 people suspected to be Bangladeshi nationals during a raid at Kamakhya railway station. The suspects were intercepted aboard the Brahmaputra Mail and are suspected to have fled Srinagar in Jammu and Kashmir. https://t.co/pbpMAEWaFZ
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
पेंटागन से जुड़े दावे के मुताबिक फोर्ट हुड हमले के दोषी की सैन्य फायरिंग स्क्वाड से दी जाने वाली मौत की सजा को सार्वजनिक रूप से लाइव-स्ट्रीम करने की बात सामने आई है। फैसले ने मौत की सजा और मानवाधिकारों पर नई बहस छेड़ दी है।
JUST IN: The Pentagon confirms the execution of Nidal Malik Hasan will be livestreamed after Secretary of War Pete Hegseth told @JackPosobiec that the execution would be public.
It will be the first U.S. public execution in 90 years.
In 2009, Hasan killed 13 people and wounded 32 others at Fort Hood as he shouted "Allahu Akbar" and opened fire.
The Associated Press reports that the execution will be livestreamed.
Hasan will be executed by firing squad on December 3rd at Fort Hood, the same place where he carried out the attack.
— Collin Rugg (@CollinRugg) October 8, 2026
IIT बॉम्बे कैंपस के एक रेजिडेंशियल हॉस्टल में गैस पाइपलाइन लीक होने से अचानक ज़ोरदार आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद प्रभावित ब्लॉक को सील कर सुरक्षा ऑडिट शुरू किया गया।
पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन ने संगरूर स्थित अपने घर पर हुई CBI तलाशी को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कार्रवाई को गैर-कानूनी और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है।
Israeli President Isaac Herzog announced that Indian pilot Captain Smit Machchhar will receive Israel's Presidential Award for Civilian Heroism for his role in preventing the recent attempted hijacking of Flydubai Flight 1073.
Herzog also presented the award to six Israeli civilians for their efforts to prevent the would-be hijacker from crashing the plane.
— Tabz (@TabzLIVE) October 8, 2026
पश्चिम एशिया के खतरनाक हवाई क्षेत्र में सूझबूझ से संकट टालकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कमर्शियल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए इजराइल प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से नवाजेगा। इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। समारोह उनके स्वस्थ होने के बाद होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।