
Top 10 Morning News: आज शनिवार, 19 सितंबर, 2026 की शुरुआत दुनिया भर की सनसनीखेज खबरों के साथ हो चुकी है। व्हाइट हाउस में मीडिया पर लगा कड़ा बैन हो या जापान में एशियाई खेलों का भव्य आगाज-आज का दिन वैश्विक इतिहास में बड़े बदलावों का गवाह बन रहा है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका अब ग्रीनलैंड की पूरी सुरक्षा की कमान संभालकर नए वैश्विक समीकरण गढ़ने वाला है?
डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico पर व्हाइट हाउस से बैन की घोषणा की। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर फेक और एकतरफा खबरें चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दूसरे संगठनों को भी ऐसी रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
President Trump suggested more news outlets could be barred from the White House after announcing bans on CNN, MS NOW and Politico reporters. Trump accused the three outlets of reporting “Fake News” as he announced the restrictions Friday. pic.twitter.com/0zvARldMyv
— New York Post (@nypost) September 18, 2026
अमेरिका-डेनमार्क के बीच ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर अहम डिफेंस डील की खबर सामने आई है। ट्रंप ने इसे रणनीतिक व्यवस्था बताते हुए ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य क्षमता बढ़ाने की बात कही। इससे आर्कटिक में अमेरिका की भूमिका बढ़ सकती है।
वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया। वह चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका में रहेंगे, जबकि हॉवर्ड बफेट नई जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, वॉरेन बफेट कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर बने रहेंगे।
ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग से बातचीत करेंगे। चर्चा AI तकनीक के नियमों और रेयर अर्थ सप्लाई चेन पर केंद्रित रहेगी।
US open to discuss AI 'shared RISKS' with China — US Treasury Sec. Bessent
Set to meet with Chinese Vice Premier He Lifeng this weekend, less than week before Xi flies to Washington for talks with Trump pic.twitter.com/E0ep3uzZuw— RT Intl (@RT_on_X) September 16, 2026
राजकुमारी डायना के भाई अर्ल स्पेंसर की आने वाली किताब में किंग चार्ल्स को लेकर किए गए दावों पर बकिंघम पैलेस ने सार्वजनिक खंडन किया है। पैलेस ने कहा कि गहरे दुख के दौरान किसी व्यक्ति की यादें और धारणाएं प्रभावित हो सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। कई केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में हुई भर्तियों से जुड़े उम्मीदवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अरब सागर में जहाजों की टक्कर को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति भारत ने खारिज कर दी है। भारत के मुताबिक घटना के लिए पाकिस्तानी जहाज की खतरनाक और अनियंत्रित गतिविधियां जिम्मेदार थीं। दोनों देशों के बीच समुद्री तनाव बढ़ा है।
Pakistan's response to the protest lodged by us is the usual evasion or attempt to hide the truth, which we had expected. We completely reject the allegations made by them; INS Kolkata has not suffered any major damage in this incident and is still at sea: @MEAIndia on reports on… pic.twitter.com/Lz2W99IOee
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 18, 2026
NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। CCMS आधारित व्यवस्था से रोशनी को ट्रैफिक के हिसाब से नियंत्रित किया जा सकेगा। शुरुआती चरण में करीब 4,500 किलोमीटर नेटवर्क शामिल है।
जैसलमेर में भारतीय वायुसेना और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों ने ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम का लाइव परीक्षण किया। 20 से अधिक तकनीकी डेवलपर्स ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जैमिंग और इंटरसेप्टर ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
THE INDIAN NATIONAL ANTHEM ECHOES IN NAGOYA, JAPAN! 🇮🇳❤️
A proud moment as Team India Women face Japan 🇯🇵 in the Asian Games quarter-final.
Go Girls! 🇮🇳🔥pic.twitter.com/2ObHQCx1J1— Sports Apna 🇮🇳 (@sportsapna1) September 18, 2026
जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो गया। महिला क्रिकेट में भारत ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत ने खेलों के लिए 503 सदस्यीय दल भेजा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।