CNG Price increased : LPG की किल्लत के बीच बढ़े सीएनजी के रेट, इतनी हुई महंगी

Published : Apr 04, 2026, 11:37 AM IST
CNG

सार

CNG Rates Hiked : देशभर में एलपीजी सिलेंडर को मची हाहाकार के बीच टोरेंट कंपनी (Torrent Gas) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में गुपचुप तरीके से प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब वाहन चलाना महंगा होगा और आम आदमी पर इसका असर पड़ेगा। 

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच अभीक भी भारत में कई जगह एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई थी कि अब सीएनजी इस्तेमाल करने वालों के लिए टोरेंट गैस ने गुपचुप तरीके से एक बड़ा झटका दे दिया है। यानि सीएनजी की दरों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते कई शहरों में अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा होना शरू हो गया है। जिसके चलते वाहन चालक अब टेंशन में आ गए हैं।

 अब यह होंगे CNG के नए दाम 

दरअसल,  टोरेंट कंपनी (Torrent Gas) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि यह रेट ऐसे समय बढ़ाया गया है जब लोगों को पेट्रोल-डीजल कम होने की टेंशन सता रही है। इस बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी 93.41 रु. प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 90.91 रु. प्रति किलो मिलती थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अभी तक सरकारी कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है तो फिर सीएनजी के दाम क्यों बढ़ा गए हैं।

CNG बढ़ने से अब रोजमर्रा के खर्चों पर होगा असर

फ्यूल के दाम बढ़ने से ऑटो-रिक्शा चालकों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ने वाला है। यानि अब मुनाफे में कई आएगी। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब सीएनजी से बढ़ने से ट्रांसपोर्ट मंहगा होगा। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। जिसके कारण रोजमर्रा के खर्चों में और इजाफा होगा।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

बता दें कि CNG की कीमत बढ़ने का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब, रिलाइंस ने अपने नायरा पंप पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं 1 अप्रैल से, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। अब इस नए रेट के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 195.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 2,078.50 रुपए का मिल रहा है। जबकि घरेलू LPG की दरों में कोई रेट नहीं बढ़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुश्मन के इलाके में पायलट कैसे ज़िंदा रहते हैं? US Air Force के सीक्रेट सर्वाइवल सिस्टम की पूरी कहानी
Earthquake Update : हल्का सा लगा झटका फिर... भूकंप के झटके के बाद लोगों ने बताई आपबीती