तिरंगा फहराते रहे CM विजय, लेकिन तृषा कृष्णन के अंदाज पर ठहर गईं सबकी नजरें...देखिए उस खास पल की फोटोज

Published : Aug 15, 2026, 06:36 PM IST
Trisha Krishnan

सार

Trisha Krishnan : चेन्नई में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने तिरंगा फहराया। हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की दोस्त एक्ट्रेस तृषा भी नजर आईं। उनके अंदाज और लुक काफी चर्चा में है।

चेन्नई: तमिलनाडु ने शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. चेन्नई में हुए इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी खास मेहमानों में शामिल थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सचिवालय पर तिरंगा फहराया। समारोह के दौरान, तृषा मुख्यमंत्री के माता-पिता, एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ बैठी हुई नजर आईं।

जब तृषा ने सीएम विजय को किया सैल्यूट

एक मौके पर जब सीएम विजय जीप में सवार होकर अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे, तो तृषा ने उन्हें सैल्यूट भी किया। एक्ट्रेस के अंदाज की लोगों ने काफी सराहना की। वहीं कई लोगों ने उनके इस दौरान के फोटोज और वीडियो भी बुनाए।


एक्ट्रेस तृषा ने खास दिन के लिए चुना खास लुक

इस खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने मस्टर्ड-गोल्ड रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया गया था। उनका पूरा लुक काफी सिंपल और एलिगेंट था. बालों में उन्होंने पारंपरिक जूड़ा बनाया था, जिस पर सफेद चमेली के फूलों का गजरा लगा था. गोल्ड-टोन वाले झुमके, चूड़ियां और हल्की-फुल्की जूलरी उनके लुक को पूरा कर रही थी।

सीएम विजय के माता-पिता साथ बैठी तृषा

इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा और सीएम विजय के माता-पिता के अलावा, तमिलनाडु सरकार के कई मंत्री और दूसरे बड़े अधिकारी भी मौजूद थे ।समारोह में तमिलनाडु के सीएम ने तिरंगा फहराया और राज्य सरकार के पुरस्कार पाने वालों को सम्मानित भी किया।

सीएम विजय ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विजय ने कहा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी."
  • अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा, "तमिलनाडु को घूसखोरी और भ्रष्टाचार से बचाना हमारा कर्तव्य है. हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. मैं इस 376 साल पुराने किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस का संदेश देने का मौका देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं." (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indonesia Earthquake VIDEO: एक ही दिन में दो भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 38 मौत, देखें कैसे मलबे बदला शहर
Independence Day पर Sonia Gandhi वंदे मातरम गाने पर भड़कीं? क्यों आया गुस्सा