US Iran Conflict: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर बनाया बड़ा प्लान!

Published : Nov 19, 2026, 02:06 PM IST
us midterm election 2026 donald trump democrats historic victory congress results

सार

Donald Trump Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर इजरायल के साथ संयुक्त हमले पर विचार कर रहे हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू के दबाव के बावजूद ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की ताकत घट गई है।

US Iran Conflict: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर साझा सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। इजरायली न्यूज वेबसाइट मैको (Mako) की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के सामने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई समेत सभी विकल्प खुले हुए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रंप ईरानी शासन के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर हमला करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने मैको को बताया कि राष्ट्रपति के पास यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

नेतन्याहू बना रहे हैं ट्रंप पर दबाव

ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार अमेरिका से अपील कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह मोसाद प्रमुख रोमन गॉफमैन भी वाशिंगटन डीसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की और ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की।

हालांकि, ट्रंप ने अभी तक ईरान पर दोबारा हमले को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है कि एशिया दौरे से लौटने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर क्या बोले ट्रंप?

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े संघर्ष को खत्म करने के लिए चीन और रूस से मदद लेने से इनकार कर दिया था। उनका दावा है कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचा है और अब तेहरान वाशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है।

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना, वायु सेना और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को तबाह कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिसाइल क्षमता भी काफी कमजोर हो चुकी है।

ट्रंप ने कहा, "हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है। हमने उनकी नौसेना, वायु सेना और एंटी-एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया है। उनकी मिसाइलें अब सिर्फ 12-13 प्रतिशत ही बची हैं और वे समझौता करना चाहते हैं।"

उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका को इस संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी दूसरे देश की मदद मांगने की जरूरत नहीं है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने सामरिक और व्यापारिक लिहाज से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर भी बड़ा दावा किया। उनके मुताबिक, अमेरिका ने इस समुद्री रास्ते पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य से जितना तेल गुजरा, उतना इसके इतिहास में पहले कभी नहीं गुजरा था।

वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि चुनाव के अगले ही दिन तेल के दाम तेजी से नीचे आ गए थे।

परमाणु हथियार नहीं तो अब रासायनिक और जैविक हथियार बना रहा ईरान?

ट्रंप ने ईरान की परमाणु गतिविधियों के अलावा रासायनिक और जैविक हथियारों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि परमाणु हथियार बनाने के विकल्प सीमित होने के बाद ईरान अब गैस और जैविक हथियारों पर काम कर सकता है।

ट्रंप ने कहा कि ऐसे संकेत मिले हैं कि ईरान गैस और जैविक हथियारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कोई विस्तृत सबूत पेश नहीं किया।

पुतिन और जिनपिंग के साथ बैठक पर भी दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम त्रिपक्षीय बातचीत भी चर्चा में है। इस बैठक में ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में इस बैठक से निकलने वाले नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की संभावित रणनीति पश्चिम एशिया में आगे के घटनाक्रम को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल ट्रंप के अंतिम फैसले का इंतजार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महुआ मोइत्रा पर हमला, कार पर फेंके अंडे-पत्थर? TMC सांसद ने वीडियो जारी कर किसे घेरा?
'मिट्टी में मिला देंगे...' अखिलेश के PDA रोड शो में मौत पर CM योगी का रौद्र रूप! सपा को खुली चेतावनी