US-Iran Tension: ईरान को लेकर अमेरिका ने चीन को क्यों दी धमकी, ट्रंप ने कहा- 50% टैरिफ लगा देंगे...

Published : Apr 13, 2026, 09:57 AM IST
US-Iran Tension: ईरान को लेकर अमेरिका ने चीन को क्यों दी धमकी, ट्रंप ने कहा- 50% टैरिफ लगा देंगे...

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान को हथियार सप्लाई किए, तो चीनी सामानों पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया जाएगा। यह धमकी एक खुफिया रिपोर्ट के बाद आई है।

वॉशिंगटन: इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और ईरान को एक साथ कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन ने ईरान को हथियार सप्लाई करने की कोशिश की, तो चीनी प्रोडक्ट्स पर 50% का अतिरिक्त टैरिफ यानी टैक्स लगा दिया जाएगा।

यह चेतावनी एक खुफिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि चीन ईरान को हथियार भेजने की तैयारी कर रहा है। यह सब तब हो रहा है जब दोनों पक्षों के बीच दो हफ़्तों का अस्थायी सीज़फ़ायर चल रहा है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चीन ऐसा करेगा, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उन्हें 50% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यह एक बहुत बड़ी रकम होगी।"

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप का यह कड़ा बयान उनकी अगले महीने होने वाली चीन यात्रा से ठीक पहले आया है। CNN ने अमेरिकी खुफिया विभाग के हवाले से सबसे पहले यह रिपोर्ट दी थी कि चीन ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी में है। यह हथियार सप्लाई की खबर पिछले बुधवार से शुरू हुए दो हफ़्तों के अस्थायी सीज़फ़ायर के दौरान आई है।

चीन को धमकी देने के साथ-साथ ट्रंप ने उसे कच्चा तेल बेचने का ऑफर भी दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से तेल के अलावा वेनेजुएला का तेल भी चीन को दिया जा सकता है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद से वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिकी कंट्रोल में है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता का फेल होना और अब चीन-ईरान के बीच हथियारों की डील की खबर ने इस इलाके में फिर से जंग का खतरा बढ़ा दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चीन की नई चाल, अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदले-भारत ने दिया करारा जवाब
वैन से आती थीं डरावनी आवाजें…पुलिस ने खोला दरवाजा तो सामने आया इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मंजर