Trump Iran: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- 'सरप्राइज' जवाब मिलेगा...

Published : May 20, 2026, 09:51 AM IST
Trump Iran: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- 'सरप्राइज' जवाब मिलेगा...

सार

ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए धमकी दी, अन्यथा हमले की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जंग जल्दी खत्म होगी। जवाब में, ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका को 'सरप्राइज' की चेतावनी दी है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वो ईरान पर फिर से हमला करेंगे। ट्रंप ने कहा कि जंग बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और ईरान के नेता एक समझौते के लिए 'गिड़गिड़ा' रहे हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि ईरान का वक्त खत्म हो रहा है और अगर समझौता करने में और देरी हुई तो ईरान में कुछ भी नहीं बचेगा। ट्रंप की इस धमकी पर ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़्ची ने कहा कि अगर जंग दोबारा शुरू हुई तो अमेरिका को 'सरप्राइज' मिलेगा। वहीं, ईरानी सेना ने भी साफ कर दिया है कि वो अमेरिकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने पिछले मंगलवार को ईरान पर हमला करने का फैसला कर लिया था। लेकिन, उन्होंने हमले का आदेश देने के एक घंटे बाद इसे रद्द कर दिया। ट्रंप की यह नई धमकी उनके उस बयान के ठीक एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका-इज़राइल युद्ध को खत्म करने के लिए तेहरान की तरफ से एक नया प्रस्ताव आया है, जिसके बाद जंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर अमेरिका फिर से जंग की राह पर लौटा तो उसे 'बड़े सरप्राइज' मिलेंगे। अराक़्ची का यह बयान राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ईरान पर सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्यार, शक और सनक: स्पा सेंटर में स्टाफ के सामने ही पत्नी को चाकू से गोद डाला! सामने आया डरावना सच
Twisha Sharma Case: भोपाल पुलिस कमिश्नर के बयान ने पलट दी पूरी कहानी, सास का 'ड्रग्स' वाला दावा भी खारिज