मौत के 12 दिन बाद पंचतत्व में विलीन ट्विशा शर्मा, लाल जोड़े में आई और सफेद कफन में विदा, अंतिम दृश्य रूला देगा

Published : May 24, 2026, 06:17 PM IST
Twisha Sharma funeral

सार

भोपाल से दिल्ली तक गूंजने वाला नाम ट्विशा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार हो गया। सेना अधिकारी भाई ने बहन को दी अंतिम विदाई दी तो श्मशाम घाट में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दृश्य भावुक कर देने वाला था जब मां ने अपनी सुहागिन बेटी को सफेद कफन में लिपटा देखा तो फूट-फूटकर रो पड़ीं।

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद आज रविवार को भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हो गया। पिता और परिवार के अन्य लोगों ने जहां अर्थी को कंधा दिया तो वहीं मेजर भाई हर्षित ने बहन को मुखाग्नि दी। बता दें कि जैसी मां ने बेटी को सफेद कफन में लिपटा देखा तो वह रो पड़ीं। किसी तरह परिवार के लोग उनको संभाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह फूट-फूटकर रोती रहीं।

अर्थी उठते ही बिलख पड़ा परिवार

दरअसल, दिल्ली एम्स से आई चार सदस्यीय टीम ने ट्विशा के शव का तीन घंटे तक भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद परिवार को शव सौंपा गया और एम्स परिसर में थोड़ी दूर तक अंतिम यात्रा निकाली गई। परिवार के पुरुष नों जहां अर्थी को कंधा दिया तो महिलाएं रोते-बिलखती नजर आईं। इसके बाद शव वाहन के जरिए पार्थिव देह भदभदा विश्राम घाट ले जाई गई।

 

 

सेना के अधिकारियों के बीच भाई ने दी बहन को मुखग्नि

भदभदा मुक्तिधाम पहुंचते ही हिंदी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की सारी क्रियाएं कराई गईं। परिवार के सभी सदस्यों ने नम आखों से बेटी को पुष्प अर्पित कर आखिरी बार प्रणाम कर अंतिम विदाई दी। वहीं आखिर में सेना अधिकारी भाई ने अंतिम संस्कार के दौरान मुखग्नि का पाठ किया। इस दौरान आर्मी के कई जवान और पूर्व आर्मी अफसर भी नजर आए। जिन्होंने सेना की ड्रेस की जैकट पहनी हुई थी।

 

 

12 दिन पहले फांसी के फंदे पर मिली थी ट्विशा

बता दें कि ट्विशा शर्मा का 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर पर संदिग्ध हालत मृत पाई गई थीं। सास गिरिबाला और पति समर्थ ने इसे आत्महत्या बताया था तो वहीं ट्विशा के माता पिता और भाई ने इसे पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या बताया है। इन्हीं आरोपों के चलते आज भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स से आई स्पेशल टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। टीम जांच सेंपल लेकर रवाना भी हो गई। अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। वहीं पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है तो वहीं सास पूर्व जज अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या ईरान मान गया अमेरिका की शर्तें? मार्को रुबियो के बयान ने बढ़ाई हलचल
'ससुराल में क्या होगा तेरा?' माँ-बेटी के झगड़े का वीडियो वायरल, प्राइवेसी और परवरिश पर छिड़ी बहस