ट्विशा ने मौत से पहले कराया मेकअप, उसी दिन रिजर्वेशन से शॉपिंग तक की, सामने आया सबसे बड़ा सच

Published : May 23, 2026, 02:42 PM IST
Twisha Sharma suicide case

सार

भोपाल से लेकर दिल्ली और नोएडा तक यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा सुसाइड क्यों करेगी। वहीं सास गिरबिला सिंह जो रिटायर्ड जज हैं और पति समर्थ नामी वकील है, उन पर भी कई संगीन आरोप लग रहे हैं। इसी बीच एक और सच सामने आया है जो बताता है कि ट्विशा सुसाइड नहीं कर सकती है।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कोई इसे पूरे प्लानिंग के साथ की गई हत्या बता रहा है तो कोई इसे डिप्रेशन और प्रताड़ित कर सुसाइड के करने के लिए मजबूर करना मान रहा है। क्योंकि जैसे जैसे मामले की जांच बढ़ रही है वैसे वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं जो फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं, वह भी कई सवाल खड़े करने वाले हैं। इसी बीच पुलिस के हाथ एक ऐसा सबूत हाथ लगा है जिससे पता चलता है कि आखिर ट्विशा तो 12 मई को कुछ और ही प्लान कर रही थी, फिर कैसे कुछ घंटों बाद उसने फांसी लगा ली।

ट्विशा ने मौत वाले दिन कराया था अजमेर का रिजर्वेशन

दरअसल, जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार, ट्विशा ने 12 मई की सुबह करीब 10 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। क्योंकि वो 15 मई को अजमेर जाने वाली थी। अजमेर में उसका भाई हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है। जो कि आर्मी में मेजर के पद पर सेवाएं दे रहा है। यह बात खुद हर्षित ने बताई है कि बहन की जिस दिन डेथ की खबर सामने आई उसी दिन सुबह बात हुई थी, वो मेरे पास आने वाली थी। लेकिन 8 घंटे में ऐसा क्या हो गया जो वह सुसाइड जैसा खतरनाक कदम उठाएगी।

 

 

ट्विशा ने मौत से पहले कराया मेकअप

बता दें कि ट्विशा ने अजमेर जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। यहां तक की उसने शॉपिंग से लेकर अपना बैग तक पैक कर लिया था। वहीं मौत से एक दिन पहले एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्विशा शर्मा अपने ससुराल के कटारा हिल्स स्थित घर के पास वाले ब्यूटी पॉलर्र में मेकअप का काम करा रही है। साथ ही वह काफी रिलेक्स करते हुए नजर आ रही है। तो सवाल यह है कि इतना सब कराने वाली ट्विशा क्यों सुसाइड करेगी। या तो यह हत्या हो सकती है या फिर उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया गया हो।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

H-1B Visa News: अमेरिका में भारतीय इंजीनियरों पर गिरी गाज, 60 दिन में नौकरी नहीं तो देश छोड़ो!
PM Modi को Jhalmuri खिलाने वाले को मिली धमकी, बताई पूरी कहानी!