AI Impact Summit Protest: कौन हैं उदय भानु चिब, जिन्हें कोर्ट ने दे दी बेल?

Published : Feb 28, 2026, 10:05 AM IST

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘शर्टलेस’ प्रोटेस्ट के बाद IYC चीफ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी और फिर बेल—क्या ये सिर्फ इंडिया-यूएस ट्रेड डील का विरोध था या कोई बड़ी पॉलिटिकल साज़िश? भारत मंडपम की उस रात आखिर हुआ क्या?

PREV
16

Uday Bhanu Chib Bail News: दिल्ली के भारत मंडपम में हुए AI Impact Summit 2026 के दौरान अचानक हुए विरोध प्रदर्शन ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी। इस प्रदर्शन के बाद इंडियन यूथ कांग्रेस (Indian Youth Congress (IYC)) के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें “मुख्य साज़िशकर्ता” बताया, लेकिन अब कोर्ट से उन्हें बेल मिल गई है। आखिर उदय भानु चिब कौन हैं और पूरा विवाद क्या है?

26

India-US Trade Deal Protest: लोकतांत्रिक विरोध या बड़ी साजिश?

20 फरवरी को IYC कार्यकर्ताओं ने India-US Trade Deal के खिलाफ भारत मंडपम के एग्जीबिशन हॉल नंबर 5 के अंदर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनी या हाथ में ली हुई थी। 

36

अब तक कितने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी?

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो गई और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह विरोध पहले से प्लान किया गया था और इसका मकसद एक बड़े इंटरनेशनल इवेंट में रुकावट डालना था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दंगा और दुश्मनी फैलाने जैसे आरोप लगाए। अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

46

Uday Bhanu Chib को कैसे मिली बेल?

Uday Bhanu Chib और पूर्व नेशनल स्पोक्सपर्सन भूदेव शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पुलिस कस्टडी की मांग की, लेकिन कोर्ट में ठोस कारण पेश नहीं कर पाई। एडवोकेट के अनुसार, कोर्ट ने चिब को बेल दे दी, लेकिन शर्त रखी कि वे अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा करेंगे और 50,000 रुपये की श्योरिटी देंगे।

56

कौन हैं Uday Bhanu Chib?

उदय भानु चिब वर्तमान में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 22 सितंबर 2024 को इस पद पर नियुक्त किया था। वह जम्मू, जम्मू-कश्मीर के पलौरा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और हिमाचल प्रदेश की अर्नी यूनिवर्सिटी से MBA किया है। उनके पिता हरि सिंह चिब जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट हैं। युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण चिब को कांग्रेस में उभरते चेहरों में गिना जाता है।

66

BJP vs Congress: सियासी टकराव तेज

BJP ने इस प्रदर्शन को देश की छवि के खिलाफ बताया और कहा कि कांग्रेस ने इंटरनेशनल समिट के दौरान गलत संदेश दिया। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लोकतांत्रिक विरोध था और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है। अब यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी या बेल तक सीमित नहीं है। यह India-US Trade Deal, युवा राजनीति और राष्ट्रीय छवि के मुद्दे से जुड़ चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories