
उज्जैन (मध्य प्रदेश), बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बवाल मचा हुआ है। मामला है शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाना...लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते यह विरोध विवाद में तब्दील हो गया। पथराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बता दें कि सिंहस्थ-2028 की वजह से शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसके कारण यह हालात बने हैं। फिलहाल मौके पर करीब 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।
दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी के मद्देनजर कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसके बीच में कई धार्मिक स्थल आ रहे हैं, इसमें एक शाही मस्जिद भी है। सरकार और नगर निगम की तरफ से इन स्थलों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन जब इन्हें नहीं हटाया गया तो अब निगम कार्रवाई कर रहा है। वहीं बता दें कि इस मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
#WATCH | Madhya Pradesh: A large group of people clashes with Police in Ujjain at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. A heavy police force remains deployed in the area. pic.twitter.com/jeq03Wcd5s
— ANI (@ANI) September 28, 2026
बता दें कि जैस ही नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ शाही मस्जिद के करीब पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने पत्थरबाजी की। इसी झड़प में उज्जैन क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट भी आई है। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस भीड़ को हटाने में जुटी है। वहीं मस्जिद के आसपास भारी पुलिस संख्या में बल तैनात है।
Guys…
Ujjain authorities marked parts of the centuries-old Shahi Masjid for demolition to widen a road for 2K28 Simhastha Kumbh.
Is it right to cut into one faith’s historic place just to make way for another’s big event?
your take?
#Ujjain #ShahiMasjid #Kumbh2028 pic.twitter.com/wJJxXR9lTT— Nambiar Adarsh Narayanan P V 🪷 (@Adarsh4BJP) September 28, 2026
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के लिए निगम और प्रशासन के लोग पहुंचे तो वहां पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते पथराव करने लगे यह संख्या और ज्यादा बढ़ गई। वहीं शाही मस्जिद को तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क जाम भी किया। हालांकि पुलिस मौके पर है और उनको हटाने और मामले को कंट्रोल करने के लिए लगी हुई है।
Stone-pelting was reported in Ujjain, Madhya Pradesh amid protests against the proposed removal of the Shahi Masjid for the Simhastha Kumbh preparations. Police fired tear gas shells to control the crowd. pic.twitter.com/17d2LhjMeL
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 28, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।