
अमेरिका में 231 लोगों को लेकर लैंड कर रहा एक पैसेंजर प्लेन हादसे का शिकार हो गया। प्लेन ने पहले एक लाइट पोल को टक्कर मारी और फिर एयरपोर्ट पर खड़े एक ट्रक को भी बुरी तरह डैमेज कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
यह घटना 3 मई की है, जब यूनाइटेड एयरलाइंस का एक प्लेन वेनिस से नेवार्क आ रहा था। बोइंग 767 प्लेन लैंडिंग के लिए रनवे के बिल्कुल करीब पहुंच चुका था, तभी यह हादसा हुआ। प्लेन न्यू जर्सी टर्नपाइक के ऊपर बहुत नीचे उड़ रहा था। उसने पहले सड़क किनारे एक लाइट पोल को टक्कर मारी और फिर प्लेन का विंग नीचे चल रहे एक डिलीवरी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। इस हादसे के CCTV और डैशकैम फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हादसे में वॉरेन बोर्डली नाम के ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। वहीं, प्लेन में सवार सभी 221 यात्री और 10 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) जैसी एजेंसियों ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में मौसम की स्थिति, पायलट के एक्शन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों समेत हर पहलू को परखा जाएगा। स्टैंडर्ड प्रोसीजर के तहत, एयरलाइन के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है और कॉकपिट की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर ली गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।