Unnao Ganga Tragedy: मस्ती बनी मौत! उन्नाव में 5 दोस्त डूबे, एक की मौत, एक लापता

Published : May 06, 2026, 08:57 PM IST
Unnao Ganga Tragedy 5 Friends Drown During Bath One Dead One Missing

सार

Ganga River Accident Unnao: उन्नाव के गंगाघाट में गंगा नदी में नहाने गए 5 दोस्त डूब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। 3 युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा नदी में उतरे पांच दोस्तों की मस्ती कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। गहरे पानी में जाने के बाद सभी युवक डूबने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक गांगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंदन घाट के पास गंगा में नहाने गए थे। शुरुआती तौर पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक वे गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से एक-एक कर डूबने लगे।

स्थानीय नाविकों ने शुरू किया रेस्क्यू, 3 की बची जान

घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय नाविकों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो युवक पानी में लापता हो गए थे। रेस्क्यू के दौरान जीतू नाम के युवक का शव बरामद किया गया, जबकि आशीष नाम का युवक अब भी लापता है। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Pune Horror: जल्लाद बन गया बाप! पुणे में 9 साल की मासूम का क़त्ल कर घर में फूंका शव, फिर...

इलाके में पसरा मातम, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं लापता युवक के परिजन हर गुजरते पल के साथ किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाने के दौरान सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। गर्मी के मौसम में ऐसे हादसे अक्सर सामने आते हैं, जिन्हें थोड़ी सावधानी से टाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire: पहले धमकी, अब डील! क्या ईरान के सामने बदल गए ट्रंप के तेवर?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US-Iran Ceasefire: पहले धमकी, अब डील! क्या ईरान के सामने बदल गए ट्रंप के तेवर?
MP में 7 मई को बड़ा आंदोलन : 747 किमी और 11 जिलों में रहेगा जाम, इस हाइवे पर गलती से ना जाएं