कंबल में मिली लाश, पहचान, न सुराग… फिर AI ने दिखाया चेहरा और पकड़ लिया गया कातिल

Published : Feb 10, 2026, 10:31 AM IST

Yamuna Expressway Woman Body News: आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में मिली अज्ञात महिला की लाश ने सनसनी फैला दी। पहचान में नाकामी के बाद पुलिस ने AI तकनीक का सहारा लिया, जिससे 24 घंटे में महोबा की सोनाली की पहचान हुई और आरोपी सनी गिरफ्तार हुआ।

PREV
16
आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली महिला की लाश, 24 घंटे में AI बना पुलिस का सबसे बड़ा हथियार

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में लिपटी एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मामला सिर्फ एक अंधे कत्ल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी इस्तेमाल की मिसाल भी बन गया। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ मृतका की पहचान की, बल्कि हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया।

26
सड़क किनारे मिला शव, चोटों ने खोले राज

यह मामला 6 फरवरी का है, जब खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक राहगीर ने कंबल में लिपटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि महिला का शव पूरी तरह से कंबल में लपेटा गया था। गर्दन और चेहरे पर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ हो गया कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच में भी हत्या की आशंका की पुष्टि हुई।

36
पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी महिला की पहचान। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस की नजर एक अहम सुराग पर पड़ी, महिला के हाथ पर “RS” और “Sunny” लिखा हुआ था।

पुलिस ने शव की तस्वीरें आसपास के सभी थानों और अन्य जिलों में साझा कीं, ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान हो सके। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

46
जब पारंपरिक जांच फेल हुई, तब काम आया AI

पारंपरिक तरीकों से सफलता न मिलने पर पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया। AI तकनीक की मदद से महिला के चेहरे का डिजिटल री-कंस्ट्रक्शन किया गया। विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए आंखों को खोलकर चेहरे को जीवंत रूप दिया गया, ताकि पहचान आसान हो सके। AI से तैयार की गई यह तस्वीर पुलिस के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

56
महोबा की सोनाली निकली मृतका

डिजिटल चेहरे के आधार पर महिला की पहचान महोबा की 25 वर्षीय सोनाली के रूप में हुई। इसके बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। हाथ पर लिखे “Sunny” नाम को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने तलाश तेज की और जल्द ही आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया।

66
लाइव-इन रिलेशनशिप से हत्या तक

पुलिस पूछताछ में आरोपी सनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसके अनुसार सोनाली उसके साथ घर से भागकर आई थी और दोनों लाइव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बाद में सनी सोनाली से छुटकारा पाना चाहता था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद सनी ने शव को कंबल में लपेटा और यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली क्षेत्र में लाकर फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories