औरैया: कमरे में मिली सांप की केंचुली, गायब हो गई लड़की- इच्छाधारी नागिन का सच

Published : Feb 10, 2026, 03:35 PM IST
up auraiya girl missing snake skin ichhadhari nagin rumor

सार

Snake Skin Found In Room Auraiya: औरैया के सीगंनपुर गांव में एक युवती के कमरे से सांप की केंचुली मिलने के बाद इच्छाधारी नागिन बनने की अफवाह फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती बिना बताए घर से गई है।

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती की गुमशुदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। फफूंद थाना क्षेत्र के सीगंनपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह परिजन बेटी को जगाने उसके कमरे में पहुंचे और वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुली रखी मिली, जबकि युवती कमरे से गायब थी। इसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

केंचुली देखकर फैली अफवाह, गांव में मचा हड़कंप

घटना की खबर फैलते ही गांव में अंधविश्वास ने जोर पकड़ लिया। कोई कहने लगा कि लड़की को नाग उठा ले गया, तो किसी ने यह तक कह दिया कि युवती इच्छाधारी नागिन थी और भेष बदलकर गायब हो गई। देखते ही देखते यह अफवाह पूरे गांव और आसपास के इलाकों में फैल गई। ग्रामीणों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। किसी ने उसे जाते या आते हुए भी नहीं देखा, जिससे रहस्य और गहरा होता चला गया।

परिजनों ने यह भी बताया कि जिस कमरे में युवती सोती थी, उसके नीचे सांप का बिल बना हुआ था और पहले भी कभी-कभी सांप निकलने की बात सामने आती रही थी। इसी बात ने अफवाहों को और हवा दे दी।

यह भी पढ़ें: नाम शिवम मिश्रा, कार लेम्बॉर्गिनी: आखिर कौन है ये रईसजादा जिसने 6 लोगों को कुचल दिया?

रोते-बिलखते परिजन, पुलिस को दी गई सूचना

युवती के अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी बिना कुछ बताए घर से नहीं जा सकती। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फफूंद थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में खुला सच, अफवाहों से किया इनकार

शुरुआत में मामला पुलिस को भी रहस्यमयी लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर स्थिति स्पष्ट होने लगी। अजीतमल क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम सीगंनपुर से सूचना मिली थी कि करीब 20 वर्ष 6 माह की युवती बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमा संख्या संबंधित धाराओं 32/26 और 87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

 

 

‘इच्छाधारी नागिन’ की खबरें पूरी तरह अफवाह

पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि युवती के इच्छाधारी नागिन बनने से जुड़ी सभी खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह हैं। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे भ्रमित करने वाले दावों पर ध्यान न दें और पुलिस को जांच में सहयोग करें।

अंधविश्वास बनाम हकीकत

औरैया की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे अंधविश्वास किसी सामान्य गुमशुदगी को सनसनीखेज कहानी में बदल देता है। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: कंबल में मिली लाश, पहचान, न सुराग… फिर AI ने दिखाया चेहरा और पकड़ लिया गया कातिल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Economic Review: उत्तर प्रदेश में कैसे हुआ यह कमाल, आधी आवादी गरीबी से बाहर
MP News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर CM मोहन यादव की भावभीनी श्रद्धांजलि