
Uttar Pradesh Tourism Budget 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में पर्यटन और संस्कृति को विशेष प्राथमिकता दी है। इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत बनाना है। सबसे अहम घोषणा महिला गाइडों से लिए जाने वाले लाइसेंस शुल्क को माफ करना और यूपी पर्यटन नीति 2022 के प्रावधानों को वर्ष 2032 तक बढ़ाना है। इसके अलावा, पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधाएं बढ़ाने हेतु 50 हजार नए होमस्टे कमरों के विकास का लक्ष्य तय किया गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। महिला गाइडों से लिए जाने वाले 10,000 रुपये के लाइसेंस शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। साथ ही यूपी पर्यटन नीति 2022 के सभी प्रावधानों और लाभों को वर्ष 2032 तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन उद्योग को स्थिरता मिलेगी।
प्रदेश में बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2026-27 में 50,000 नए होमस्टे कमरों के विकास का लक्ष्य रखा है। इन होमस्टे को हैरिटेज, शहरी और ग्रामीण श्रेणियों में बांटा जाएगा। सुविधाओं के आधार पर इन्हें सिल्वर और गोल्ड स्तर में वर्गीकृत किया जाएगा। ब्रांडेड संचालकों को होमस्टे आवास पट्टे पर लेने की अनुमति भी दी जाएगी। सभी होमस्टे का 100 प्रतिशत डिजिटल पंजीकरण होगा और सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में उत्तर प्रदेश में लगभग 122 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जो एक रिकॉर्ड है। बढ़ते पर्यटन प्रवाह को देखते हुए मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अयोध्याधाम में पर्यटन अवसंरचना के लिए श्री अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा-
धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र, माँ विंध्यवासिनी मंदिर, माँ अष्टभुजा मंदिर और मां काली खोह मंदिर के परिक्रमा पथ व जनसुविधा विकास के लिए 200 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। प्रदेश के संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
वित्त मंत्री ने पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अयोध्या में रामपथ निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा-
बजट 2026-27 की ये घोषणाएं उत्तर प्रदेश को पर्यटन और सांस्कृतिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार सृजन के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन होगा, जिससे उत्तर प्रदेश पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन सकेगा। यह बजट आस्था, संस्कृति और विकास के संतुलित समन्वय का उदाहरण है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।