
UP Politics 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी काफी वक्त है, लेकिन सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। लखनऊ के गलियारों से आ रही खबरें अगर सच साबित हुईं, तो यूपी की राजनीति में एक नया और बेहद दिलचस्प अध्याय जुड़ने वाला है। खबर है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को लखनऊ में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है। इस गठबंधन की सबसे बड़ी चर्चा दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने को लेकर है। सवाल है कि क्या यह नया मोर्चा यूपी की चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय बना सकता है और इसका असर अखिलेश यादव की PDA रणनीति पर भी पड़ेगा?
यह प्रस्तावित गठबंधन यूपी में एक तीसरे राजनीतिक मोर्चे की नींव रख सकता है। यह मोर्चा सीधे तौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के 'इंडिया' गठबंधन को चुनौती देगा। AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान ने गठबंधन की पुष्टि तो की है, लेकिन इसके स्वरूप को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। उन्होंने कहा, "समझौते का विवरण गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आएगा।" दोनों नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं, लेकिन गठबंधन की बारीकियों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
इस प्रस्तावित गठबंधन का चुनावी आधार दलित और मुस्लिम मतदाता माने जा रहे हैं। ANI के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की आबादी में मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी करीब 19 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों की लगभग 21 प्रतिशत है।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि उनकी लड़ाई युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए होगी। उन्होंने बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों की कमी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा है।
गठबंधन की घोषणा के साथ सबसे बड़ा सवाल सीटों के बंटवारे का है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि AIMIM और आजाद समाज पार्टी कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन में दूसरे छोटे दलों को शामिल करने की संभावना भी बनी हुई है। इन सवालों का जवाब दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलने की उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।