UP Elections 2027: यूपी में सत्ता मिली तो अखिलेश यादव बदल देंगे ये तस्वीर, बंद स्कूलों पर किया बड़ा वादा

Published : Nov 22, 2026, 03:58 PM IST
Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav (Photo/ANI)

सार

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वादा किया है कि अगर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा सत्ता में आती है, तो बंद पड़े अभिनव स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा। साथ ही, बुनकरों को तय रेट पर बिजली और बाजार की सुविधा भी मिलेगी।

Closed Schools Reopening: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अगर 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो बीजेपी सरकार के पिछले दस साल के कार्यकाल में बंद किए गए सभी स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा। इसके अलावा बुनकरों को सस्ती बिजली, बाजार की बेहतर सुविधा और मुफ्त इलाज देने का भी वादा किया।

बीजेपी सरकार पर स्कूलों की अनदेखी का आरोप

रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अभिनव स्कूलों की शुरुआत मॉडल स्कूल के तौर पर की गई थी। इसकी शुरुआत सैफई और लखनऊ से हुई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने इन स्कूलों की हालत सुधारने के बजाय उन्हें बर्बाद होने दिया। उन्होंने कहा कि अभिनव स्कूलों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था के मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में इस दिशा में कोई खास काम नहीं हुआ।

सपा सरकार बनी तो बंद स्कूलों को फिर मिलेगा जीवन

सपा प्रमुख ने साफ कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, "आज हमने बच्चों को स्कूल दिया है। जो स्कूल बंद हो गए हैं, सपा सरकार बनने पर उन्हें फिर से खोला जाएगा।"

अखिलेश के इस ऐलान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा के मुद्दे पर सपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी एक बार फिर अपनी पुरानी शिक्षा योजनाओं को चुनावी चर्चा में लाने की कोशिश कर रही है।

बुनकरों को फिक्स रेट पर बिजली देने का वादा

स्कूलों के अलावा अखिलेश यादव ने बुनकर समुदाय के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बुनकरों को तय दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उनके कामकाज की लागत कम करने और आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बुनकरों को सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि कारोबार बढ़ाने के लिए बाजार की बेहतर सुविधाएं और जरूरी कच्चा माल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बुनकरों को अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज

अखिलेश यादव ने बुनकरों के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर बुनकरों और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इसके तहत उन्हें अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनकी मेहनत से रोजगार और कारोबार को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करना जरूरी है।

2027 के चुनाव से पहले सपा ने शुरू की वादों की तैयारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और 2027 में यहां चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। अखिलेश यादव के स्कूलों को दोबारा खोलने और बुनकरों को सुविधाएं देने के ऐलान को इसी चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SCO Forum: पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली में संवाद का राग छेड़ा, फिर सिंधु जल संधि पर भारत क्यों सख्त?
भारत की किस बात पर फिदा हुए पुतिन? PM मोदी से बातचीत का खोला राज (WATCH)