UP के 12,200 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सीधे गांव तक पहुंचेगी बस सेवा

Published : Mar 10, 2026, 03:07 PM IST

UP Rural Bus Service Scheme: यूपी सरकार ने ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 12,200 गांवों तक बस सेवा पहुंचाई जाएगी। 28 सीटर बसें गांव से जिला मुख्यालय तक चलेंगी, जिससे छात्रों, किसानों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

PREV
16
यूपी के 12,200 गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए एक अहम फैसला लिया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 12,200 गांवों को सीधे बस सेवा से जोड़ा जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से गांवों में रहने वाले छात्रों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी शहर जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

26
छोटी और मझोली बसों का होगा संचालन

योजना के तहत परिवहन विभाग इन रूटों पर जल्द ही छोटी और मझोली बसों का संचालन शुरू करेगा। बसों का संचालन एक तय समय-सारिणी के अनुसार होगा। ये बसें रात के समय गांवों में पहुंचकर वहीं रुकेंगी। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे ये बसें गांव से चलकर जिला मुख्यालय की ओर जाएंगी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे से रात 8 बजे के बीच बसें दोबारा गांवों की ओर लौटेंगी और वहीं रुकेंगी। अगले दिन भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी।

36
28 सीट वाली होंगी बसें

ग्राम परिवहन योजना के तहत चलाई जाने वाली बसें 28 सीटर होंगी। इन बसों के लिए खास प्रावधान भी किए गए हैं। सरकार की योजना के अनुसार इन बसों को टैक्स से छूट दी जाएगी और इन्हें अलग से परमिट लेने की भी जरूरत नहीं होगी। हर बस कम से कम एक गांव में दो चक्कर लगाएगी, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके।

46
जिला स्तर पर तय होगा किराया

इन बसों का किराया जिला स्तर पर तय किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में आरटीओ और अन्य संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। सभी अधिकारी मिलकर चर्चा करेंगे और उसके बाद किराए की सूची जारी की जाएगी।

56
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस योजना की एक खास बात यह भी है कि बसों में ड्राइवर और कंडक्टर स्थानीय स्तर पर ही रखे जाएंगे। इससे दो फायदे होंगे। पहला, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरा, गांवों के रास्तों और परिस्थितियों को समझने वाले लोग ही बसों का संचालन करेंगे, जिससे यात्रियों को परेशानी कम होगी। सरकार इस योजना में प्राइवेट बस मालिकों को भी अनुबंध के आधार पर शामिल करेगी। बस मालिक अपने ड्राइवर और कंडक्टर खुद रख सकेंगे, लेकिन किराया और संचालन पूरी तरह सरकारी नियमों के तहत होगा।

66
गांव से शहर का सफर होगा आसान

ग्राम परिवहन योजना के लागू होने के बाद गांव से जिला मुख्यालय तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। खासकर छात्रों को स्कूल और कॉलेज जाने में, किसानों को बाजार तक पहुंचने में और मरीजों को अस्पताल जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों में सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories