UP IAS Transfer: 1.75 लाख के iPhone विवाद में घिरे अफसर को योगी सरकार ने बनाया इस जिले का नया DM

Published : Nov 16, 2026, 06:04 PM IST
UP IAS Transfer

सार

Uttar Pradesh IAS Transfer: योगी सरकार ने सोमवार शाम 16 सीनियर IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 1.75 लाख के आईफोन विवाद में घिरे रमेश रंजन को DM बनाया गया है।

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सोमवार शाम अचानक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। योगी सरकार ने एक साथ 16 सीनियर IAS अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है। इस फेरबदल में 6 जिलों गोंडा, भदोही, चंदौली, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जबकि वाराणसी और कानपुर को नए कमिश्नर मिले हैं। लेकिन इस पूरी ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा IAS रमेश रंजन की हो रही है। विवादों में रहने के बाद उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी गई है और गोंडा का नया DM बनाया गया है।

IAS रमेश रंजन का iPhone विवाद क्या है?

रमेश रंजन इससे पहले लखनऊ में राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे। लेकिन अप्रैल 2026 में जब वह फिरोजाबाद के डीएम थे, तब एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। टूंडला की तत्कालीन तहसीलदार राखी शर्मा ने मीडिया के सामने आकर डीएम रमेश रंजन और उनके दफ्तर के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। राखी शर्मा का कहना था कि जमीन से जुड़े एक मामले में दबाव बनाने और उनके खिलाफ चल रही जांच बंद करने के बदले उनसे 1.75 लाख रुपए का आईफोन (iPhone) और ऐपल वॉच (Apple Watch) ली गई। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि उनकी 8 महीने की सैलरी रोक दी गई, जिसके लिए उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ा। जून 2026 में यह पूरा मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंचा था।

IAS रमेश रंजन की ओर से क्या कहा गया था?

इस पूरे ही विवाद पर उस समय डीएम ऑफिस के कर्मचारी संघ ने सामने आकर तहसीलदार राखी शर्मा के इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया था। हालांकि, इस पर विवाद लगातार बना रहा औऱ तभी से रमेश रंजन काफी चर्चा में रहें।

यूपी में 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट

नए जिलाधिकारी (DM) की तैनाती

रमेश रंजन: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद (लखनऊ) से हटाकर अब गोंडा का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है।

अनिल कुमार सिंह: अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां से हटाकर भदोही का नया जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO नियुक्त किया गया है।

शैलेश कुमार: भदोही के जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO पद से हटाकर अब चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

उमेश मिश्रा: स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव, नगर विकास से हटाकर जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार राय: विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन से हटाकर श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रवीण वर्मा: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), ग्रेटर नोएडा से हटाकर शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

मंडलायुक्त और अथॉरिटी CEO में अदला-बदली

के विजयेन्द्र पांडियन

मंडलायुक्त (कानपुर), आयुक्त एवं निदेशक (उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग), प्रबंध निदेशक (यूपी राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी, सहकारी कताई मिल्स संघ) और CEO (यूपी टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के पद से हटाकर अब वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।

एस राजलिंगम

वाराणसी के मंडलायुक्त पद से हटाकर अब कानपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

रविकुमार एनजी

ग्रेटर नोएडा के CEO, स्थानिक आयुक्त और NCR आयुक्त के पद से हटाकर अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का CEO तथा आयुक्त एवं निदेशक (उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) बनाया गया है।

डॉ. बलकार सिंह

UPSIDA के CEO पद से हटाकर अब ग्रेटर नोएडा का CEO, स्थानिक आयुक्त और NCR आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शासन और निगमों में भेजे गए अन्य सीनियर IAS अफसर

सौम्या अग्रवाल: श्रमायुक्त के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक (यूपी राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ) बनाया गया है, साथ ही यूपी टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

चन्द्र मोहन गर्ग: चंदौली के जिलाधिकारी पद से हटाकर विशेष सचिव, मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रियंका निरंजन: गोंडा के जिलाधिकारी पद से हटाकर विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है।

सैमुअल पॉल एन : जौनपुर के जिलाधिकारी पद से हटाकर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां बनाया गया है।

अन्नपूर्णा गर्ग: श्रावस्ती के जिलाधिकारी पद से हटाकर विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार नियुक्त किया गया है।

आलोक यादव: शामली के जिलाधिकारी पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MODI IN PHILIPPINES: फिलीपींस में मोदी का अनोखा स्वागत, बच्चों के मंत्रोच्चार ने दिन बना दिया!
10 बीघे जमीन पर शाही महल...4 लाख मेहमान और 6 हेलीपैड...इतनी भव्य होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी