UP Horror: बिजली जानें से मर गईं एक्वेरियम की मछलियां, यह मंजर देख 22 साल के लड़के ने दे दी जान

Published : Jun 15, 2026, 05:20 PM IST
UP Horror: बिजली जानें से मर गईं एक्वेरियम की मछलियां, यह मंजर देख 22 साल के लड़के ने दे दी जान

सार

उत्तर प्रदेश में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बिजली कटौती से एक्वेरियम का पंप बंद होने पर उसकी पालतू मछलियों की मौत हो गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के कैंटोनमेंट इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक 22 साल के लड़के ने अपनी पालतू मछलियों की मौत के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह काफी देर तक बिजली गुल रही। परिवार के पास इन्वर्टर भी नहीं था, जिस वजह से एक्वेरियम का एयर पंप बंद हो गया। ऑक्सीजन की कमी से सारी मछलियां मर गईं।

पुलिस ने बताया कि अपनी प्यारी मछलियों की मौत से युवक बुरी तरह टूट गया था। वह इतने गहरे सदमे में था कि उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। अगली सुबह जब परिवार वालों ने देखा, तो वह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

कैंट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका बेटा अपनी मछलियों से बहुत ज्यादा प्यार करता था और उनकी बहुत देखभाल करता था। राय ने आगे कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Weekly Lottery Result Today, 15 June 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट जारी, कौन बना जैकपॉट विजेता? देखें लिस्ट
TTE टिकट मांगने आया तो यात्री बना कुंभकरण, भाई को उठाने की सारी कोशिशें हो गईं नाकाम-WATCH