
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के अनुसार उत्तर प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रदेश में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने और किसानों को अधिक लाभ देने के उद्देश्य से माइक्रो इरिगेशन को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की' मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट' (MCADWM) योजना के तहत गोरखपुर और संत कबीर नगर जिलों में माइक्रो इरिगेशन की पायलट परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, जो प्रदेश की कृषि व्यवस्था में गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।
सिंचाई विभाग द्वारा केंद्रीय परियोजना के तहत कुल 6 पायलट माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। इनमें से 4 परियोजनाओं की फाइनल DPR तैयार हो चुकी है, 2 परियोजनाओं के कमांड एरिया पर विचार अंतिम चरण में है। इन परियोजनाओं का कुल CCA (Cultivable Command Area) लगभग 2149 हेक्टेयर है। इनमें जो क्लस्टर शामिल हैं, उनमें गोरखपुर के बांसगांव, मलांव, मझगवां, राजधनी, बरगदवां, जंगल गौरी-1 और संत कबीर नगर के प्रजापतिपुर क्लस्ट हैं।र स्वीकृति मिलते ही फरवरी 2026 के अंत तक सभी क्लस्टरों में परियोजनाओं का संचालन शुरू होने की उम्मीद है, जिससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन परियोजनाओं में PPIN (Pressurized Piped Irrigation Network) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए जलस्रोत से पानी सीधे खेतों तक पहुंचेगा, पानी की बर्बादी में भारी कमी आएगी और जल उपयोग दक्षता में लगभग 75% की वृद्धि होगी। यह तकनीक प्रदेश में PDMC (Per Drop More Crop) की अवधारणा को मजबूत करेगी।
परियोजना के तहत किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए सहायता, कम पानी में अधिक फसल उत्पादन, रबी और खरीफ दोनों सीजन में फायदा मिलेगा। इससे खेती की लागत घटेगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। हर क्लस्टर में गठित वाटर यूजर सोसाइटी (WUS) सिंचाई नेटवर्क के संचालन, रखरखाव और निगरानी, किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी, जिससे परियोजनाएं लंबे समय तक प्रभावी बनी रहें।
इन पायलट परियोजनाओं की सफलता के बाद माइक्रो इरिगेशन मॉडल को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। इससे किसानों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा, खेती में आधुनिक तकनीक, सतत कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार करेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।